भिलाई.आदिवासी मातृशक्ति संगठन द्वारा रिसाली सेक्टर के वार्ड 8 में बैठक हुई। जहां समाज सेविका सावित्रीबाई फुले के परिनिर्वाण दिवस पर माल्यार्पण कर उनके त्याग, संघर्ष को याद किया गया। वहीं कई समाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई। सामाजिक कुरीतियों को मिलकर दूर करने का प्रयास किया गया।
प्रथम बालिका के लिए स्कूल की स्थापना करने वाली, महिला अधिकार के लिए लड़ने वाली ,प्रथम महिला अध्यापिका , समाज सेविका सावित्रीबाई फुले के परिनिर्वाण दिवस पर माल्यार्पण कर उनके त्याग, संघर्ष को आत्मसात किया गया। साथ ही 12 मार्च 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर महिला दिवस सुपेला नगर निगम के सामने भिलाई में मनाने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने आह्वान किया गया। अश्लेष मरावी, चन्द्रकला तारम, दिनेश्वरी भुआर्य, लोकेश्वरी ध्रुव, डालिया ढाले , डेरहीन बढ़ई, त्रिवेणी नेताम, लक्ष्मी सोरी, त्रिवेणी ठाकुर, रेवती मंडावी, रामेश्वरी ठाकुर, सुशीला ठाकुर उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ डड़सेना समाज का प्रदेश स्तरीय कलार महा सम्मलेन 12 को