सरगुजा और बस्तर में खुलेगा संगीत महाविद्यालय

984
Chhattisgarh
जिला कार्यालय का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री एवं मंत्रीगण
Advertisement only
  • अस्तित्व में आया 31वां जिला, बना “खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
  • राजा फतेह सिंह खेल मैदान से मुख्यमंत्री ने की दो महाविद्यालय खोलने की घोषणा

खैरागढ़. राजा फतेह सिंह खेल मैदान खैरागढ़ में राजा फतेह सिंह खेल मैदान खैरागढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज खैरागढ़-छुईखदान-गंडई नवनिर्मित जिले का शुभारंभ किया। वहीं इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के अंतर्गत बस्तर और सरगुजा में संगीत महाविद्यालय खोलने की घोषणा की।

बरसते पानी में कला और संगीत की नगरी खैरागढ़ में नए जिले का शुभारंभ करने पहुंचे मुख्यमंत्री को पारंपरिक “खुमरी” पहनाकर स्वागत किया।ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश व धूप से बचने के लिए किया जाता है “खुमरी” का प्रयोग। राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों ने बाइक रैली निकाली। मुख्यमंत्री के साथ रोड शो किया।

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री को खुमरी भेंट करते हुए शहरवासी

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के शुभारंभ कार्यक्रम खैरागढ़ में 364 करोड़ 56 लाख रूपए के 95 कार्य का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। जिसमें 350 करोड़ 96 लाख 31 हजार रूपए के 82 कार्यों का भूमि पूजन, 13 करोड़ 59 लाख 96 हजार रूपए के 13 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इस अवसर पर उन्होंने 213 हितग्राहियों को 37 लाख 48 हजार रूपए की सामग्री का वितरण भी किया।

Chhattisgarh
खैरागढ़ कलेक्टर एवं एसपी कार्यालय का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

 

यह भी पढ़ें: सोनाबाई रजवार कला गैलरी बना लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र

नव गठित जिला सारंगढ़ की दुकानों के बाहर लगा हुआ है..पान, पानी, पा लगी का पोस्टर, क्या आप जानते हैं इसके मायने

 

Previous articleनव गठित जिला सारंगढ़ की दुकानों के बाहर लगा हुआ है..पान, पानी, पा लगी का पोस्टर, क्या आप जानते हैं इसके मायने
Next articleसोनाबाई रजवार कला गैलरी बना लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र