Homeदेशझारखंड में सरकार गिराने के मामले में नया ट्विस्ट,चार लोगों में से...

झारखंड में सरकार गिराने के मामले में नया ट्विस्ट,चार लोगों में से तीन के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज

न्यूज डेस्क @ News-36. झारखंड में सरकार गिराने के मामले में नया ट्विस्ट आ गया है। दरअसल, रांची पुलिस ने सरकार गिराने की साजिश के आरोप में जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें से एक सब्जी बेचने वाला और दूसरा दिहाड़ी मजदूर निकला। यह दावा खुद गिरफ्तार आरोपियों के परिजनों ने किया है। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने इन्हें दो दिन पहले बोकारो में उनके घर से उठाया था। निवारण प्रसाद महतो बोकारो में सब्जी और फल की रेहड़ी लगाते हैं, जबकि अमित सिंह दिहाड़ी मजदूरी करते हैं।

निवारण के जीजा सोनू कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों को दो दिन पहले यह कहकर उठाया था कि एक मामले में पूछताछ करनी है। एक-डेढ़ घंटे बाद छोड़ दिया जाएगा। इधर, पुलिस ने इन्हें रांची के एक बड़े होटल से गिरफ्तार करने का दावा किया है।

रोज कमाने-खाने वाले सरकार गिराने की साजिश कैसे कर सकते हैं?
परिजन ने बताया कि जब वे रांची आए तो उन्हें पता चला कि दोनों को सरकार गिराने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। परिजन का कहना है कि रोज कमाने-खाने वाले दोनों लोगों का राजनीति से दूर-दूर तक लेना-देना नहीं है। फिर ये सरकार गिराने की साजिश कैसे रच सकते हैं? उन्होंने कोतवाली थाने में अपनी बात रखनी चाही, लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी।

ईधर झारखंड पुलिस का दावा किया है कि राजधानी रांची की बड़ी होटलों पर छापा मारकर चार लोगों के पास से भारी मात्रा में नकदी भी बरामद हुआ है. पुलिस का दावा है कि झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार गिराने का षड्यंत्र रचा गया था। इसके लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त के लिए भारी मात्रा में नकद राशि लेकर कुछ लोग होटलों में ठहरे थे।गिरफ्तार किए गए चार लोगों में से तीन के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज किया गया है। एक अन्य से पूछताछ की जा रही है। रांची के कोतवाली थाने में आरोपी अमित सिंह और निवारण प्रसाद महतो के खिलाफ भादंवि की धारा 419, 420 124-्र, 120 , 34 के अंतर्गत केस दायर किया गया है।

खुफिया सूचना के बाद मारे छापे
पुलिस ने दावा किया है कि उसे खुफि या सूचना मिली थी कि राज्य में कुछ लोग सरकार गिराने की साजिश रच रहे हैं। इसके बाद गोपनीय ढंग से निगरानी रखी गई और शुक्रवार रात को रांची के बड़े होटलों में गुरुवार और शुक्रवार को छापे मारे गए। इसी दौरान रांची के लोअर बाजार थाना इलाके की एक बड़ी होटल से चार लोगों को पकड़ा गया। इन लोगों के पास से भारी मात्रा में नकदी भी बरामद की गई, लेकिन पुलिस ने यह नहीं बताया कि कुल कितना पैसा मिला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!