HomeदेशBig Breaking : Forbes मैग्जीन में एशिया से भिलाई की निकिता,अंडर-30 लेखिका...

Big Breaking : Forbes मैग्जीन में एशिया से भिलाई की निकिता,अंडर-30 लेखिका चुनी गई

भिलाई @ news-36. निकिता उपाध्याय ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ सहित भिलाई को गौरवन्वित किया है। निकिता ने एशिया महाद्वीप से फोब्र्स मैग्जीन-2021 में अंडर-30 लेखिका चुनी गई है। इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने ट्वीट कर निकिता और उनके परिवार को शुभकामनाएं दी है।।निकिता उपाध्याय शहर के लोकप्रिय युवा व्यवसायी विनोद उपाध्याय की सुपुत्री है।

बता दें कि पिछले साल निकिता फोब्र्स मैग्जीन में नंबर-1 बेस्ट सेलर बुक एवम अपनी बेस्ट हेयर केयर प्रोडक्ट के लिए चुनी गई थी। निकिता उपाध्याय ने अपनी स्कूल की पढ़ाई डीपीएस भिलाई से की है। अपनी मां सुषमा उपाध्याय से प्रेरित होंकर उन्होंने इंडिया टुडे, दिल्ली में बतौर इंटर्न काम किया। इंडिया टुडे की मैगज़ीन कास्मोपोलिटन की डिजि़टल मैनेजर बनी। मैगज़ीन के पेज व्यूज को 9 मिलियन से 80 मिलियन तक पहुंचाया। परिवार के प्रोत्साहन पर उन्होंने किताब लिखना शुरू किया और बेस्ट सेलर बनीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!