धमधा @ news-36.जिस तरह धरती पर इंसान हैं। उसी तरह कई जलीव जीव भी हमारे आसपास रहते हैं। उनमें से एक जीव कछुआ है। इसके बारे में यह कहा जाता है कि कछुआ सबसे लंबी उम्र तक जीने वाला प्राणी है। कुछ इसी तरह कुछआ हमारे दुर्ग जिले के नगर पंचायत धमधा के दानी में है।
अब आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि हम कछुए की बात क्यों कर रहे हैं तो जरा इस वीडियो को ध्यान से देखिए। एक बड़ा सा कछुआ मालवाहक में है। उसे मछुआरों ने आज धमधा का भ्रमण कराया। बाद में उसे दानी तालाब में छोड़ दिया गया। उसे तालाब से बाहर निकालने का कार्य 1-2 साल के अंतराल में करते हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह स्वस्थ है।इस बार बाहर निकालने के साथ उन्हें हटरी बाजार और ढीमर पारा ले जाया गया। जहां उन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी थी।
70 साल से अधिक है आयु
मछुआरों का कहना है कि यह त्रिमुर्ति महामाया की सवारी है और नगर देवता है। दानी तालाब में उनका बसेरा। मछुआरों के अनुसार उसकी आयु 70 साल से अधिक है। वजन 92 किलोग्राम से अधिक है। पिछले साल जब बाहर निकाले थे, तब उनका वजन किया गया था, तब वह 92 किलोग्राम का था।
बताने पर तो कोई भरोसा नहीं कर पाएगा कि इतना बड़ा कछुआ हमारे जिले में है, तो चलिए हम उनकी तस्वीर और वीडियो दोनों लाए हैं आपके लिए
Advertisement only