नई दिल्ली @ News-36. छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों द्वारा वैक्सीन की कमी के आरोप के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि,देश में कोरोना वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। वैक्सीनेशन सेंटर तक वैक्सीनज पहुंचाने की जिम्मेदारी राज्यों की हैैैैैैै।
मंत्री हर्षवर्धन ने मीडिया से कहा कि, देश में टीकों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार हर राज्य को टीके देती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह राज्यों का काम है कि वे टीकाकरण केंद्रों पर समयबद्ध तरीके से इसकी आपूर्ति करें। हर्षवर्धन का बयान ऐसे समय आया है, जब छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों ने वैक्सीन की कमी को दूर करने के लिए केंद्र सरकार से गुहार लगाई है। खासकर गैर भाजपा शासित राज्यों ने केंद्र पर अप्रत्यक्ष रूप से भेदभाव का आरोप लगाया है। इसके बाद केंद्र ने देश की जनता के समक्ष स्थिति को स्पष्ट किया है।
कम सप्लाई करने का लगाया था आरोप
बता दें कि छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा ने वैक्सीन की सप्लाई में कमी का आरोप लगाया है। ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस बाबत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन को पत्र भी लिखा था। इस पत्र में कहा गया था कि वैक्सीन की कमी के कारण 700 टीकाकरण केंद्र को बंद करना पड़ा है। उन्होंने केंद्र से 10 दिनों के लिए वैक्सीन की 25 लाख खुराक भिजवाने का आग्रह भी किया था। हालांकि, केंद्र सरकार ने वैक्सीन की कमी को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कुछ राज्य इस मामले को लेकर सियासत कर रहे हैं। वैक्सीन की कमी की बात करके लोगों में बेवजह अफ वाह फैला रहे हैं।
वैक्सीन की कमी पर केन्द्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कोरोना वैक्सीन की कोई कमी नहीं, सेंटर तक वैक्सीन पहुंचाने की जिम्मेदारी राज्यों की
RELATED ARTICLES