जगदलपुर @ news-36. बस्तर से नक्सल हमले से जुड़ी एक बड़ी खबर आयी है। नक्सली हमले में एक जवान के शहीद होने की खबर है। घटना बीजापुर के कुटरू थाना इलाके की है। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने आईडी ब्लास्ट किया है, जिसमें एक जवान शहीद हो गया। जबकि एक जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।
शहीद जवान का नाम थलेंद्र कुमार नायक है, जो प्रधान आरक्षक था। घटना कुटरू थाना क्षेत्र के अम्बेली की बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल जवान अमन कुमार ठाकुर को रायपुर रेफर किया गया है।