Homeधर्म-समाजश्रीराम नवमी विशेष : इस अनूठे बैंक में केवल प्रभु श्रीराम का...

श्रीराम नवमी विशेष : इस अनूठे बैंक में केवल प्रभु श्रीराम का नाम होता है जमा

बेमेतरा @ News -36.श्रीराम नाम बैंक में खाता खोलना अब आसान हो गया है। देश-दुनिया से कोई भी व्यक्ति अब घर बैठे श्रीराम नाम बैंक मेें अपना खाता खोल सकता है और उस खाते में श्रीराम नाम रुपी धन जमा कर सकते हैं। 

@ News -36. फिलहाल 6244 हैं बैंक के खातेदार

@ News -36. घर बैठे ऐसे खोलें श्रीराम नाम बैंक में खाता
श्रीराम नाम बैंक में खाता-खोलना बहुत ही आसान है। श्रीराम नाम ऐप को मोबाइल के प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। श्रीराम नाम बैंक आईकान को ओपन कर अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज कर सुविधा के अनुसार अपने खाते का आईडी पासवर्ड बना सकते हैं। मोबाइल के स्क्रीन पर श्रीराम नाम लिखकर सबमिट कर सकते हैं। वह आपके खाते में जमा हो जाएगा।

@ News -36. हर साल होता है खाते का ऑडिट
श्रीराम नाम बैंक के खातेदारों का हर साल ऑडिट किया जाता हैै। सालभर में जिस खातेदार के एकाउंट पर सबसे अधिक श्रीराम की संपत्ति होती है। उसे समिति की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। इस अनोखे बैंक के 6244 खातेदार हैं। उनके नाम से बैंक में 6 करोड़ से अधिक श्रीराम नाम रुपी संपत्ति जमा है। इनमेंं सबसे अधिक 35 लाख श्रीराम नाम की संपत्ति राजस्थान के श्रीराम भक्त मंगल के नाम पर है।

@ News -36.​​​​​​​पहले लिखित, अब डिजीटल
श्रीराम नाम बैंक के संचालक रोमेन्द्र सिंह ठाकुर का कहना है कि देवकर में प्राचीन श्रीराम  मंदिर है। जहां भगवान श्रीराम सहित चारो भाइयों और रानियों राजसी और वनवासी रूप में विराजमान हैं। जो हमारी शहर की धरोहर है। इससे लोगों को जोडऩे के लिए 2018 में विजयादशमी के दिन श्रीराम नाम बैंक की स्थापना की गई। इस बैंक का प्रधान कार्यालय  नगर पंचायत देवकर स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर है। प्रशासनिक कार्यालय नदीपार वार्ड-1 में है। जहां पहले श्रीराम नाम पुस्तिका के माध्यम से खाता खोला जाता था। उसे भिलाई के सॉफ्टवेयर इंजीनियर राहुल सिन्हा ने डिजिटल किया है। मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रभु श्रीराम के नाम लिखने के कार्य को आसान बना दिया। 

आपसे निवेदन है कि इस लिंक को अपने दोस्तों को वाट्स ऐप गु्रन एवं फेसबुक, ट्विटर अन्य सोशल नेटवर्क पर शेयर करें। खाता खोलने पर में किसी प्रकार से दिक्कत होने पर 90981166661, 9907166661 पर संपर्क किया जा सकता है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!