भिलाई @ news-36.स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय जनता पार्टी भिलाई के प्रियदर्शनी परिसर सुपेला स्थित कार्यालय परिसर में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व मुख्य अतिथि राकेश पांडेय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान के बाद भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
पांडेय ने सभी कार्यकर्ताओं एवं देश वासियों को बधाई देते हुए कहा कि आज हमारे देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ है। जिसे हम अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देशभर में कोरोना की तीसरी लहर आने की चर्चा हो रही है।उससे बचने के लिए आप सभी अपना एवं अपने परिवार के 18वर्ष से अधिक उम्र के सदस्यों का टीकाकरण जरूर करवाएं।
कोरोना से लड़ने का एकमात्र उपाय यही है टीका केंद्र में जल्द से जल्द जाकर टीका लगवाए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। वहीं भारतीय जनता पार्टी भिलाई के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र साहू, विशेष आमन्त्रित सदस्य प्रदेश भाजपा सांवला राम डाहरे, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष खिलावन साहू,चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक डॉ रतन तिवारी, जिला महामंत्री भाजपा मारकंडेय तिवारी और शंकर लाल देवांगन ने अपने विचार रखे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति
भारतीय जनता पार्टी की सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की संयोजिका बॉबी दास एवं मेघा यदुवंशी की टीम के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। भाजपा महिला मोर्चा भिलाई जिला की नवगठित टीम के द्वारा महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम शुक्ला एवं स्वाति साहू के नेतृत्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश पांडेय के समक्ष आभार प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, पुरुषोत्तम देवांगन, भूषण अग्रवाल,प्रमोद अग्रवाल, त्रिलोचन सिंह, रामगोपाल शर्मा,कोषाध्यक्ष अर्जुन सचदेव, राकेश पांडेय्र जिला मंत्री रामानंद मौर्या अवधेश चौहान रामउपकार तिवारी मंजूषा साहू ईश्वर ठाकुर रामप्यारी वर्मा कार्यालय मंत्री मनोज तिवारी प्रचार प्रसार मंत्री पुखराज जैन आई टी सेल संयोजक संतोष सिंह मीडिया प्रभारी सुभाष शर्मा जाकिर हुसैन शिवसागर मिश्रा यशवंत ठाकुर टीपी सिंह प्रीति जाधव कविता बिस्वाल मंडल अध्यक्ष विजय जायसवाल रंजीत सिंह संजय शर्मा अनिल सोनी रामवृज वर्मा ए एन पाढ़ी राजीव पांडेय दिलीप पटेल पी एन दुबे गुरजीत सिंह किसान मोर्चा अध्यक्ष निश्चय बाजपेयी महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम शुक्ला युवा मोर्चा अध्यक्ष शरद सिंह अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारिका चंद्रवंशी अनुसूचित जनजाति मोर्चा जटाशंकर राम अल्पसंख्यक मोर्चा अब्दुल समद प्रताप सिंह एस मोहन विजेंद्र सिंह जी राकेश बॉबी दास विनोद देवांगन चन्द्रिका यादव सचिन ताम्रकार मधु शाह अशोक शाह जसविंदर सिंह निमाल सिंह, मेघा यदुवंशी, हरीश वर्मा, अमरजीत चहल किरण भोंसले अरुण श्याम कुवर विनोद पांडेय भोला साहू संध्या आचार्य,कांति वर्मा,योजना डहाके, आशा उमरे,सुषमा जेठानी, ज्योति मिश्रा, राजेस्वरी रेड्डी,प्रमिला सिंह,संस्कृति वर्मा,सरोज पाहिद,रेणु अग्रवाल रूपा दलाई, सरोज सिंह, शीला गुप्ता, ज्ञानवंता भोंडेकर, कंचन, सिंह हेमलता साहू, सीमा तिवारी दीपमाला सिंह, लक्ष्मी साहू, केशरी साहू, पुष्पा गेंड्रे तृप्ति चंद्राकर सहित सभी मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।