पाटन बनेगा व्यक्तित्व विकास का केन्द्र, 4 एकड़ में बन रहे मल्टी स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स युवाओं के लिए होगा बेहद खास

1614
Advertisement only

दुर्ग @ news-36.पाटन शहर के युवाओं के लिए मल्टी स्पोट्र्स  कांप्लेक्स अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए बेहद खास जगह होगी। 4 एकड़ में बन रहे इस कॉम्प्लेक्स में इंडोर स्पोट्र्स के ढांचे के साथ ही लाइब्रेरी की सुविधा भी होगी। गार्डन, स्वीमिंग पुल आदि सुविधाओं से सुसज्जित इस परिसर में आधुनिक लाइब्रेरी भी होगी जिसमें सभी विषयों से संबंधित अच्छी पुस्तकों का शानदार कलेक्शन होगा।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज मल्टी स्पोट्र्स कांप्लेक्स का निरीक्षण किया। साथ ही पूरे परिसर का लेआउट भी देखा। कलेक्टर ने कहा कि खेल एवं युवा विकास के मुख्यमंत्री की मंशानुरूप जो भी बेहतर सुविधाएं इस कांॅम्प्लेक्स में हो सकती हैं उसे यहां उपलब्ध कराएं ताकि पाटन के युवाओं के लिए यह परिसर काफ ी उपयोगी हो सके। कलेक्टर ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। अधिकारियों ने यहाँ विस्तार से मल्टी स्पोट्र्स कांप्लेक्स में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। कलेक्टर ने पाटन शहर में चल रहे सौंदर्यीकरण के अन्य निर्माण कार्यों के संबंध में भी समीक्षा की। स्पोट्र्स कांप्लेक्स के निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप एवं मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा भी उपस्थित थे।
आडिटोरियम के निर्माण कार्य का भी किया निरीक्षण- कलेक्टर ने शहर में प्रस्तावित आडिटोरियम के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया। उन्होंने सभी निर्माण कार्यो को तेजी से समाप्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इस दौरान एसडीएम श्री विपुल गुप्ता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Previous articleसामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ब्लड स्टोरेज यूनिट शुरू, सीजेरियन आपरेशन के लिए अब जिला मुख्यालय का नहीं लगाना पड़ेगा
Next articleनिगम की टीम ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 36 दुकानदारों से वसूल किया 24450रुपए जुर्माना