भिलाई @ News-36. स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट इंगलिश मीडियम स्कूल, बालाजी नगर खुर्सीपार वन होम वन ट्री अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र यादव शामिल हुए। जहां उन्होंने पौधे रोपे साथ ही उन्होंने वन होम वन ट्री अभियान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, कोरोना महामारी के कारण आए बदलाव ने हमें प्रकृति के नजदीक जाने की सीख दी है। जितना अधिक हम अपने आसपास पेड़ लगाएंगे, उतनी अधिक वातावरण में हरियाली आएगी। वातावरण हरा भरा होगा तो हमें शुद्ध प्राणवायु मिलेगा। जब शुद्ध प्राण वायु मिलेगा तो स्वस्थ्य होंगे। बीमारियां हमें छू भी नहीं पाएंगी। विधायक ने लोगों से पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल करने का आग्रह किया।
प्राचार्य ने दी स्कूल के गतिविधियों की जानकारी
प्राचार्य सुरेश कुमार ने विधायक को स्कूल में संचालित गतिविधियों से अवगत कराया। भविष्य में विद्यार्थियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन, प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन व बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन की आशा व्यक्त की। इस अवसर पर जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, डी काम राजू महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी, अरुण राय पूर्व एसएमडीसी अध्यक्ष, तुलसी पटेल ब्लॉक अध्यक्ष, बी नागमणि एल्डरमैन, शिक्षक गोविंद सिंह नागवंशी, खुशबू खान, एच श्रीदेवी, सारिका टोपरे, प्रेमलता राय, दीपा घोष, मिली तिवारी, ममता शर्मा, श्रावणी विश्वास, राघवेन्द्र सिंह, प्रवेश सिंह ठाकुर सहित अन्य ने पौधे लगाए।