Homeधर्म-समाजपिता की जीत से खुश होकर बेटे ने दिए एक करोड़ रुपए,...

पिता की जीत से खुश होकर बेटे ने दिए एक करोड़ रुपए, पढि़ए पंचायत चुनाव में 86 वर्षीय सेवानिवृत्त प्रधान पाठक के जीत की दिलचस्प कहानी …

देवरिया @ news-36. पिता ग्राम प्रधान बनें तो खुश होकर बेटे ने गांव के विकास के लिए एक करोड़ दिए हैं। पिता की जीत से बेटा इतना खुश है कि उन्होंने अपने पैसे से गांव में सड़क, नाली के गरीबों के कच्चे मकान को पक्का बनाने का निर्णय लिया है। साथ शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए जो जरूरत होगी। वो सब करने के लिए एक करोड़ की राशि दिया है।
यह कहानी उत्तर प्रदेश के देवरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत मेनीपट्टी (पथरेवा) का है। जहां हाल ही में हुए ग्राम पंचायत चुनाव में 86 वर्षीय पूर्व प्रधान पाठक गिरिजा लाल श्रीवास्तव ग्राम प्रधान चुने गए हैं। श्री श्रीवास्तव ने पंचायत चुनाव में प्रतिद्वंदी डॉ.फक्रे आलम को 42 मतों से हराकर ग्राम प्रधान बनें हैं। पिता की जीत से खुश होकर उनके बेटे सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव ने 1 करोड़ रुपए गांव के विकास के लिए दिए हैं।
सुरेन्द्र हैं माइन्स कारोबारी
माइन्स कारोबारी सुरेन्द्र श्रीवास्तव का कहना है कि पंचायत चुनाव में गांव वालों का समर्थन था। गांव वालों ने ही तय किया था कि उनके पिताजी इस बार ग्राम प्रधान बनें। सबके सहयोग से ही उनके पिताजी ग्राम प्रधान बनें है। उनका कहना है कि 20 सालों में गांव में विकास नहीं हुआ। गांव के विकास के लिए 1 करोड़ का बजट दिया है। जिससे गांव की समृद्धि बढ़े। सब लोग खुशहाल हो। इस राशि से गरीबों के कच्चे मकान को पक्का बनाया जाएगा। साथ ग्राम पंचायत अंतर्गत जो चार टोला है। चारो टोला को प्राथमिकता के अनुसार बजट दिया गया है। राशि से सड़क, नाली, पक्का मकान निर्माण और शिक्षा जो जरूरत होगी। वो किया जाएगा। बता दें कि सुरेन्द्र ने करीब 1.5 करोड़ की लागत से नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण करवाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा करवाया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!