नई दिल्ली @ news-36. प्रधानमंत्री मोदी ने देश में कोविड की स्थिति को लेकर आठ राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 46 जिलाधिकारियों से सीधा संवाद किया। पीएम मोदी ने कहा कि, महामारी के दौरान कई अधिकारी कई दिनों से अपने घर नहीं जा पाए हैं। पीएम मोदी ने जिलाधिकारियों से बात करते हुए कहा कि अगर आपका जिला जीतेगी तो हमारा देश भी जीतेगा। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कालाबाजारी पर सख्ती करना जरूरी है। आपके जिले में अस्पतालों में कितने बेड खाली हैं और कहां खाली हैं, इसकी एक डिटेल सूचना जारी की जानी चाहिए।
प्रधानमंत्री मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इसमें राज्यों और जिलों में कोविड की स्थिति पर चर्चा हो रही है। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हैं। इसके अलावा कर्नाटक, बिहार, असम, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, गोवा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के अधिकारी भी शामिल हुए हैं।
पीएम मोदी ने जिलाधिकारियों से कहा आपका जिला जीतेगी,तो हमारा देश भी जीतेगा
RELATED ARTICLES