रायपुर @ news-36. निलंबित एडीजी जीपी सिंह का बंगला सबूत पर सबूत उगल रहा है। एसीबी और ईओडब्ल्यू के बाद पुलिस की जांच पड़ताल में उनके बंगले से कई जानकारियां हाथ लगने की खबरें आई है। इस मामले में पुलिस बहुत जल्द बड़ा खुलासा कर सकती है।
रायपुर पुलिस सर्च वारंट लेकर जीपी सिंह के बंगले की तलाशी ले रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की आईटी विभाग की टीम जीपी सिंह के बंगले में है। घर से कंप्यूटर समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खंगाले जा रहे हैं। जिसमें कई जानकारियां हाथ लगी हैं। फिलहाल पुलिस ने इस की पुष्टि नहीं की है।
बता दें कि जीपी सिंह के सरकारी बंगले से लेकर अन्य 15 ठिकानों पर 1 जुलाई को एसीबी एवं ईओडब्ल्यू की टीम ने छापा मार कार्रवाई की थी। उनके ठिकानों से कई दस्तावेज एकत्रित किए गए हैं। इनमें बेनामी संपत्ति समेत विदेशों में कई खातों का जिक्र है। करीब10 करोड़ की संपत्ति के कागजात,बीमा के बांड्स, माइनिंग कंपनी में शेयर सहित प्रदेश से बाहार प्रापर्टी होने का खुलाशा किया था। इसके बाद सरकार उन्हें निलंबित कर दिया था। इसके बाद से एडीजी जीपी सिंह फरार हैं।