रायपुर .छत्तीसगढ़ गृह पुलिस विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा के 8 अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार स्थानातंरण आदेश में 7 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। वहीं एक राज्य प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी को मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।
बिलासपुर पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर को एसीबी उप पुलिस महानिरीक्षक की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। रायगढ़ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा का राजनांदगांव एसपी के पद पर तबादला किया गया है। नारायणपुर एसपी सदानंद कुमार को रायगढ़ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
कोरबा पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह को बिलासपुर एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। गौरेला पेंड्रा मरवाही पुलिस अधीक्षक उदय किरण को कोरबा एसपी बनाया गया है। नारायणपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पकर शर्मा को पुलिस अधीक्षक नारायणपुर बनाया गया है। वहीं दंतेवाड़ा के एएसपी योगेश कुमार पटेल को गौरेला पेंड्रा मरवाही एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर को पुलिस अधीक्षक के पद पर मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।

मुख्यमंत्री धरोहर दर्शन योजना के तहत हर साल चयन किए जाएंगे जिले के 3 स्कूल