Homeनिकायभाजपा जिला की कार्यसमिति की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पारित

भाजपा जिला की कार्यसमिति की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पारित

भिलाई @ News-36 .भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला की प्रथम कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राकेश पांडेय ने कोरोना काल में स्वास्थ्य और टीकाकरण की व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, आज हम प्रदेश में विपक्ष की भूमिका में है और विपक्ष में होने के नाते भारतीय जनता पार्टी के संगठन का कार्य और दायित्व और बढ़ जाता है। पिछले ढाई वर्षो से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और ये कांग्रेस की सरकार अपने वादों और घोषणाओं को पूरा करने में असफल रही है। उन्हें जनता के बीच रखना है।
उन्होंने जिला भाजपा के राजनीतिक प्रस्ताव को सर्वसम्मति से अनुमोदन करने के लिए उपस्थित सभी पदधिकारी और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि कार्यसमिति हमारे कार्यो का लेखा-जोखा होती है। इससे हम अपने कार्यों की समीक्षा कर पाते हैं। आगे कार्य करने की रणनीति बना पाते हैं। पांडेय ने कार्यसमिति के सफ लतम आयोजन के लिए जिलाध्यक्ष वीरेंद्र साहू को बधाई दी। बैठक में संगठन के राजनीतिक प्रस्ताव को सर्व सम्मति से पारित किया गया। कोरोना काल मे मृत भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्घांजलि अर्पित की गई।


बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिरीश अग्रवाल, चरौदा -भिलाई निगम की महापौर चंद्रकांता मांडले , पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू, पूर्व विधायक सांवला राम डाहरे, पूर्व अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग सुरेंद्र सिंह केम्बो, स्थायी आमंत्रित सदस्य भाजपा भिलाई विशाल चंद्राकर और जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।


वहीं राजनीतिक प्रस्ताव जिला महामंत्री शंकलाल देवांगन ने प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने कहा की प्रदेश के द्वारा जो भी कार्यक्रम आज तक निर्देशित किये गए हैं उन कार्यक्रमो को हमारे भिलाई जिला ने अत्यंत निष्ठा के साथ पूरी प्रतिबद्धता के साथ उस कार्यक्रम को किया है। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र साहू के कार्यकाल में जितने भी कार्यक्रम प्रदेश नेतृत्व से आये है उन्होंने एक एक कार्यकर्ताओं की मदद से सारे कार्यो को सम्पन्न किया है।जिला महामन्त्री द्वारा रखे गए राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन जिला कार्यालय मंत्री मनोज तिवारी ने किया।
कार्य समिति की बैठक में जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, पुरुषोत्तम देवांगन, प्रमोद अग्रवाल, रामगोपाल शर्मा, त्रिलोचन सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश पांडे, जिला मंत्री रामानंद मौर्या, राम उपकार तिवारी, मंजूषा साहू अवधेश चौहान ईश्वर ठाकुर रामप्यारी वर्मा जिला मीडिया प्रभारी सुभाष शर्मा, प्रचार प्रसार मंत्री पुखराज जैन, सहकार्यालय मंत्री शिवसागर मिश्रा, आईटी सेल सह प्रभारी जाकिर हुसैन, एनजीओ प्रकोष्ट प्रदेश कार्यसमिति सदस्य यशवंत ठाकुर, टीपी सिंह , मंडल अध्यक्ष गुरजीत सिंह विजय जयसवाल रंजीत सिंह ए एन पाढ़ी, राजीव पांडेय, अनिल सोनी, संजय शर्मा, राम ब्रिज वर्मा, पी एन दुबे दिलीप पटेल , प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा गोपाल बिष्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष शरद सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा सूरज जायसवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम शुक्ला किसान मोर्चा अध्यक्ष निश्चय बाजपेयी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा डॉ राधेश्याम वर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारका चंद्रवंशी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जटाशंकर राम, अल्पसंख्यक मोर्चा अब्दुल समद कुरेशी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजिका बॉबी दास चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ अनुज खरे, डॉ प्रदीप चौधरी आर्थिक प्रकोष्ठ संयोजक एस मोहन गोकुलेश तिवारी व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक मधु शाह अजय जैन विधि प्रकोष्ठ संयोजक मीना सुशील निर्मल सिंह, एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक विजेंद्र सिंह, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ संयोजक चंद्रिका यादव, सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक प्रताप सिंह, हरीश वर्मा, व्यवसायिक प्रकोष्ठ संयोजक जी राकेश, आरटीआई प्रकोष्ठ संयोजक सचिन ताम्रकार, भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक अशोक शाह, शिक्षा प्रकोष्ठ संयोजक जसविंदर सिंह, बुनकर प्रकोष्ठ संयोजक सुरेश देवांगन, जिला कार्यकारिणी सदस्य मनीष सोनी, भोला साहू, संजय शर्मा, शशी भगत गोकुल वर्मा उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!