Homeदेशसियासत : जंतर मंतर में लगे 'छत्तीसगढ़ डोल रहा है, बाबा-बाबा बोल...

सियासत : जंतर मंतर में लगे ‘छत्तीसगढ़ डोल रहा है, बाबा-बाबा बोल रहा है’ के नारे

नई दिल्ली @news-36. छत्तीसगढ़ कांग्रेस की अंदरूनी सियासत कांग्रेस मुख्यालय तक पहुंच गई है। कृषि कानूनों और पेगासस जासूसी और बेरोजगारी के मुददे पर संसद भवन नई दिल्ली का घेराव करने पहुंचे छत्तीसगढ़ के युवक कांग्रेस में गुटबाजी देखने को मिली। कार्यकर्ताओं के एक खेमे ने दिल्ली की सड़कों पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के समर्थन में ‘छत्तीसगढ़ डोल रहा है, बाबा-बाबा बोल रहा है’ जैसे नारे लगाए।

दरअसल छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कोको पाढ़ी,निखिल द्विवेदी और आदित्येश्वर शरण सिंहदेव के नेतृत्व में करीब दो हजार युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता संसद भवन का घेराव करने के लिए अलग-अलग समूह में दिल्ली पहुंचे थे। जहां प्रदर्शन के दौरान संख्याबल केन्द्र सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे तो छत्तीसगढ़ के कुछ कार्यकर्ता स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के समर्थन में नारे लगा रहे थे। सूत्रों की मानें तो नारे उस वक्त लगाया गया जब कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए थे। राहुल गांधी जंतर मंतर के आसपास प्रदर्शन में शामिल हुए। जहां सभी ने गिरफ्तारी दी गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस कमेटी तक पहुंच गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!