पंजाबी सिंगर को गोली मारकर कर दी हत्या

1329
national
पंजाबी सिंगर मुसेवाला
Advertisement only

मानसा. पंजाब के मानसा जिले में दिनदहाड़े पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को गांव जवाहर चौक के पास अंजाम दिया गया है। मूसेवाला की मौत से पंजाब में सनसनी फैल गई है। मूसेवाला के दो साथी घायल हैं।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा को हटाया था। बताया जा रहा है कि पहले गायक के पास करीब 10 गनमैन थे, लेकिन मान सरकार ने इनकी संख्या कम कर दी थी। काले रंग की गाड़ी में सवार दो हत्यारों ने वारदात को अंजाम दिया है।

मूसेवाला ने पंजाब के मानसा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि इस चुनाव में उन्हे करारी हार का सामना करना पड़ा था। आम आदमी पार्टी के डॉ. विजय सिंगला ने मूसेवाला को 63323 वोटों से करारी शिकस्त दी थी। 2021 में चुनाव से ठीक पहले मूसेवाला ने कांग्रेस ज्वाइन की थी। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने उन्हे यूथ आइकन बताया था।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने 146 करोड़ 62 लाख रुपए के 171 विकास कार्यों की दी सौगात

Previous articleअभ्यर्थियों ने दी पीएससी मेंस का आखिरी पर्चा
Next articleबीजेपी ने राज्य सभा चुनाव के लिए उम्मीद्वारों का किया ऐलान