भिलाई @ news-36.भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण ने भिलाई-3, सोमनी धान उपार्जन केंद्र में किसानों को मास्क एवं साबुन वितरण किया गया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष निर्मल कोसरे ने कहा कि स्व. राजीव गांधी जी चाहते थे कि उनके देश के किसान समृद्धशाली हो तथा उनके चेहरे में हमेशा खुशी हो। राजीव गांधी के सपनों को साकार करते हुए छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ के 22 लाख किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत कृषि आदान की प्रथम किस्त की राशि हस्तांतरित की गई। पार्षद नरेंद्र वर्मा ने बताया कि मास्क एवं साबुन महिला स्व सहायता समूह से खरीदा गया था। इस अवसर पर भिलाई चरोदा ब्लॉक अध्यक्ष मनोज मढरिया, जिला महामंत्री रज्जाक खान, सचिव बीएन राजू, ब्लॉक महामंत्री पप्पू चंद्राकर, इंद्रजीत यादव, जिला सचिव बालमुकुंद वर्मा, युवराज कश्यप, सेवक वर्मा, मिलिंद दानी सहित किसान भाई उपस्थित रहे।
श्रमिकों का मदद
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को महिला कांग्रेस की भिलाई जिला अध्यक्ष सुभद्रा सिंह सेक्टर-१० में श्रद्धाजंलि अर्पित किया। श्रमिकों को फल वितरण किया। लोगों से श्रमिकों का मदद करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में विधायक देवेन्द्र यादव युवा कांग्रेस जिला प्रभारी वीणा मिश्रा, आदित्य सिंह, अफरोज खान,अंकुश पिल्ले सहित अन्य शामिल हुए।
जरुरतम मंदों को दिया राशन
कांग्रेस के जिला महामंत्री राजेंद्र रजक ने हमर वार्ड हमर जिम्मेदारी अभियान के तहत आज जरूरतमंद लोगो को सब्जी एवं सूखा राशन का वितरण किया।
–