दुर्ग-भिलाई में जिन सड़कों पर हो रही अधिक दुर्घटनाएं, किए जाएंगे तकनीकी सुधार
कलेक्टर ने ब्लैक स्पॉट का किया निरीक्षण
पीडब्ल्यूडी और निगम अधिकारियों को दिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश
भिलाई. कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा के साथ यातायात और निगम के अधिकारियों ने शुक्रवार को शहर के प्रमुख चौक-चौराहे और दुर्घटना संभावित क्षेत्र का जायजा लिया। कलेक्टर ने उन सड़कों का भी निरीक्षण किया,जहां सर्वाधिक दुर्घटनाएं हुई हैं। उन्होंने ऐसे स्पाट्स में अधिकारियों को तकनीकी रूप से सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही ट्रैफिक को व्यवस्थित करने के लिए आवश्यक उपाय भी करने कहा।
कलेक्टर मीणा, भिलाई निगम आयुक्त रोहित व्यास, एसडीएम लक्ष्मण तिवारी, दुर्ग निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर, ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर, आरटीओ अनुभव शर्मा के साथ इंदिरा मार्केट पहुंचे। उन्होंने वहां पार्किंग स्थल के लिए चिन्हांकित जगह देखे, साथ ही बाजार को व्यवस्थित करने के लिए भी कहा। ताकि ट्रैफिक का दबाव घटे।
धमधा नाका में ब्लाइंड टर्निंग
धमधा नाका के किनारे सर्विस रोड के लिए एजेंसियों को कहा। कलेक्टर ने ऐसी सड़कों का निरीक्षण किया जहां अधिक संख्या में दुर्घटनाएं हुई हैं और इसके चलते जनहानि भी हुई है। ऐसी सड़कों के लिए शीघ्रता से तकनीकी दृष्टिकोण से उपाय करने उन्होंने अधिकारियों को कहा और इस पर शीघ्रता से अमल करने कहा।इस दौरान एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

रानी अवंति बाई की प्रतिमा को किया जाएगा शिफ्ट
कलेक्टर ने कोहका रोड का जायजा लिया। उन्होंने देखा कि रोटरी गलत तरीके से बना है। इसके कारण भारी वाहनों को टर्न करने में दिक्कत होती है। इसके अलावा लोग भी ट्रैफिक रूल को फॉलो नहीं कर रहे हैं। अंधा मोड़ होने की वजह से जुनवानी की ओर से आने वालों को सुपेला और जेवरा सिरसा के तरफ से आने वालों को दिखाई नहीं देता है। इससे दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है। कलेक्टर ने कहा कि, अंधा मोड़ होने की वजह से अधिक दुर्घटनाएं हो रही हैं। यहां पर उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से कर्व बनाने के लिए कहा। साथ ही इस रोड पर जहां डिवाइडर की जरूरत है। वहां इसके निर्माण के लिए कहा। अवंति बाई चौक में प्रतिमा शिफ्ट करने के लिए कहा गया। साथ ही मोड़ को भी व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
नेहरू नगर से कोसानाला के बीच सुधार की जरूरत

एनएच में ट्रैफिक की व्यवस्था ठीक करने के लिए उन्होंने कोसा नाला से लेकर नेहरू नगर चौक तक ट्रैफिक से संबंधित जोखिम वाले बिन्दुओं में आवश्यक तकनीकी सुधार करने कहा। कोसा नाला के पास एनएच की बिल्डिंग हटाई जाएगी ताकि सड़क चौड़ी हो सके। यहां पर सर्विस रोड भी प्रस्तावित है इससे ट्रैफिक की समस्या दूर होगी। एनएच अधिकारियों को उन्होंने डिवाइडर्स पर बोगनवेलिया, मौलश्री आदि पौधे लगाने कहा। वाय शेप ब्रिज पर भी उन्होंने ट्रैफिक संबंधित आवश्यक निर्देश दिये।
ब्लिकर्स लगाए जाएंगे, डिवाइडर्स बनेंगे और अतिक्रमण हटेगा- कलेक्टर ने दुर्ग-भिलाई में प्रमुख चौक-चौराहे देखे। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने के लिए रेडियम लगाने, झांड-झंखाड़ ठीक करने आदि निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जो अवैध होर्डिंग और प्रचार सामग्री हैं उन्हें निरंतर हटाने की कार्रवाई करें। व्यू आबस्ट्रक्ट होने की वजह से जो दुर्घटनाएं होती हैं। ऐसे स्ट्रक्चर भी हटाने उन्होंने कहा ताकि मोड़ पर किसी तरह की दुर्घटनाओं में कमी की जा सके।
बता दें कि कलेक्टर ने इस संबंध में गुरुवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक भी ली थी। जिसमे यह तय किया गया था कि हर स्पाट जहां अधिक संख्या में दुर्घटना हुई है वहां प्रत्यक्ष निरीक्षण कर तकनीकी उपाय के संबंध में चर्चा वहीं पर की जाएंगी।
यह भी पढ़ें: तेलहा के किनारे की बस्ती में जल भराव को रोकने का किया जाएगा चैनलाइजिंग- विधायक देवेन्द्र
मंत्रिपरिषद का महत्वपूर्ण निर्णय,बैडमिंटन स्टार आकर्षी बनेंगी उप पुलिस अधीक्षक