सोशल मीडिया के पोस्ट पर प्रशासन ने जरूरतमंद तक पहुंचाई राशन, महिला ने कलेक्टर का जताया आभार

1632
Advertisement only

कोडागांव @ news-36. सोशल मीडिया की भूमिका और विश्वसनीयता को लेकर भले ही लोग सवाल उठाते हैं, लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि जहां हजारों लोग मनोरंजन के साधन के रूप में उपयोग कर रहे हैं, वहीं दूरस्थ अंचलों पर बैठे लोगों के लिए अपनी समस्याएं और बातों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए एक त्वरित माध्यम साबित हो रही है।सी का एक ताजा उदाहरण मंगलवार को कोंडागांव में सामने आया, जहां गांव में रहने वाली एक महिला ने ट्विटर पर कोण्डागांव डिस्ट्रिक्ट एकाउंट को टैग करते हुए लिखा था कि कोण्डागांव विकासखंड के भगदेवा ग्राम में एक परित्यक्ता महिला घर पर दो बच्चों के साथ निवास करती है। उसके पास खाने के लिए राशन एवं कोई भी आजीविका का साधन नहीं है। लॉकडाउन में उसे सहायता की आवश्यकता है।
इस ट्विटर पोस्ट को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने विकासखंड के अधिकारियों को मौके पर जाकर महिला की तत्काल सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए थे। जिसके तहत आज जनपद पंचायत सीईओ अमित भाटिया ग्राम भगदेवा पहुंचे और महिला से मुलाकात की। जमीनी स्तर पर जांच में पाया की महिला के साथ ससुराल पक्ष की कहा सुनी के बाद महिला अकेले निवास कर रही है। उसके साथ दो बच्चे हैं जिनमें ढाई साल की बेटी एवं डेढ़ साल का बेटा भी है।
50 किलो चावल और नकदी भी
इस पर सीईओ ने महिला को 50 किलो चावल एवं एक हजार रुपए की तुरंत आर्थिक सहायता दी गई। साथ ही परिवार उसके लिए अलग से राशन कार्ड निर्माण की प्रक्रिया चालू कर दी गई है। महिला को मुख्यमंत्री सुखद सहारा पेंशन योजना से भी जोडऩे की प्रक्रिया शुरू की कर दिया गया है। इस मदद के लिए महिला ने कलेक्टर एवं प्रशासन को आभार व्यक्त किया गया.

Previous articleमुख्यमंत्री बघेल ने कांग्रेस के युवा नेता दीपक कर्मा के निधन पर जताया शोक
Next articleड्राइव इन वैक्सिनेशन: दुर्ग जिले में बुजुर्गों को कार में बैठे-बैठे वैक्सीनेशन सुविधा शुरू