भिलाई @ news-36. नगर पालिक निगम रिसाली की टीम ने आज इंटरनेशनल कॉलोनी तालपुरी की दो दुकानों को ने सील कर दिया। यहां अहिल्या किराना दुकान संचालक शटर खोल सामान उपलब्ध कराया जा रहा था। वहीं फल सब्जी की दुकान में किराना सामान व पान मसाला बेच रहे थे। टीम ने दोनों दुकानों को सील कर दिया है। इसके अलावा आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर निर्धारित समय के बाद भी फल और सब्जी बेचने वाले 12 फुटकर व्यापारियों का इलेक्ट्राॅिनक तराजू जब्त किया गया।
राजस्व निरीक्षक अनिल मेश्राम की टीम ने सप्ताह भीतर दूसरी बार निगम क्षेत्र के सबसे बड़े पॉश कॉलोनी की दो दुकानों को सील किया। खास बात यह है कि किराना दुकान संचालक अजय तांडी व सब्जी दुकान संचालक हिरेन्द्र कुमार साहू निगम अधिकारियों को देख दुकान से बाहर निकल गए थे। अधिकारियों ने जब दुकान सील करने की कार्रवाई की तब दोनो मौके पर पहुंचे। वहीं रात 9 बजे दूध बेचने वाले अनिल यादव से 500 रूपए और नेवई क्षेत्र से 1000 रूपए वसूला गया। इस कार्रवाई में निगम के टेकराम हरिन्द्रवार, धर्मरक्षक पाठक व पंकज भगत शामिल थे।
दिहाड़ी मजदूरों से मकान निर्माण
रिसाली निगम के अधिकारियों ने नेवई निवासी गंभीर लाल साहू से 2000 अर्थदण्ड वसूला। दरअसल गंभीर लाल दिहाड़ी मजदूरों को एकत्र कर मकान निर्माण करा रहा था। उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन में कलेक्टर ने केवल अमृत मिशन के तहत चलने वाले और सरकारी बड़े निर्माण कार्य को सशर्त अनुमति दी है।
रिसाली निगम की टीम ने दो दुकानों को किया सील
Advertisement only