HomeAdministrationBreaking:प्रथम पर्व हरेली पर रिसाली निगम कराएगा पारंपरिक खेल,गेड़ी सहित अन्य स्पर्धा

Breaking:प्रथम पर्व हरेली पर रिसाली निगम कराएगा पारंपरिक खेल,गेड़ी सहित अन्य स्पर्धा

रिसाली @ News-36.छतीसगढ़ कृषि विकास एवं कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग मंत्रालय ने प्रथम पर्व हरेली अमावस्या को धूमधाम से शहरी गोठानों में मनाने का निर्णय लिया है। कृषि विकास एवं कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग मंत्रालय ने नगरीय निकायों को आदेश जारी कर शहरी गौठानों में गो माता की पूजा अर्चना के साथ पारंपरिक खेल जैसे गेड़ी दौड़, कुर्सी दौड़,नारियल फेंक समेत छत्तीसगढ़ी व्यंजन,चीला फरा बनाओ स्पर्धा का आयोजन कराने के निर्देश दिए हैं। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, दितीय और तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत करने कहा गया है।

आयुक्त ने दी व्यवस्था की जिम्मेदारी

इस संबंध में आज नगर पालिक निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सार्वे ने निगम के अधिकारियों से चर्चा कर प्रथम पर्व हरेली अमावस्या को शहरी गोठान में मनाने की रुपरेखा तय की। अधिकारी कर्मचारियों को 8 अगस्त रविवार की सुबह 8बजे से पहले नेवई शहरी गोठान में कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सहायक अभियंता राजकुमार जैन को प्रथम हरेली पर्व के सफल क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सौंपा। आयुक्त ने जैन को अधिकारी कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापितकर गोठान में पौध रोपण, खेल कूद, व्यंजन बनाओ स्पर्धा के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

राजस्व अधिकारी हरचरण सिंह अरोरा को गोठान में पशुओं की चिकित्सा के लिए पशु चिकित्सक की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही क्षेत्र के किसान भाइयों और पशुओं को गोठान में लाने की जिम्मेदारी सौंपा गया है। उप अभियंता अखिलेश गुप्ता और हिमांशु कावरे को गौठान स्थल पर पांडाल एवं पौधरोपण से संबंधित कार्य की जिम्मेदारी दी है। उपभियंता गोपाल सिन्हा को पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड, कार्यक्रम स्थल पर पेयजल की व्यवस्था और प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार की व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपा है।

प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी जगरनाथ कुशवाहा को पवन मिश्रा्, विनय शर्मा और विजेंद्र परिहार के साथ गोठान की साफ-सफाई, पौधे लगाने के लिए गड्ढे और श्रमिकों की व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपा गया है। सहायक परियोजना अधिकारी एवं मिशन मैनेजर एनएलयूएम के सुरेश देवांगन को मीरा बघेल और अरुणा घृतलहरे के सहयोग से गौठान में पारंपरिक कार्यक्रम जैसे खुर्सी दौड़,गेड़ी दौड़, रस्साकस्सी, नारियल फेंक सहित छत्तीसगढ़ी व्यंजन प्रतियोगिता की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी है। जनसंपर्क विभाग के शैलेष साहू और मुकेश देशमुख को पशुपालक,जनप्रतिनिधि और मीडिया को आमंत्रित करने की जिम्मेदारी दिया है। आकाश मिश्रा और विजय कश्यप को खाद विक्रय स्टॉल लगाने की जिम्मेदारी दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!