भिलाई @ news-36.भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव की अनुशंसा पर सब्बीर अहमद को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग के प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति विधि मानवाधिकार एवं आरटीआई प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला के अनुमोदन पर किया गया है। उनकी नियुक्त से भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं में हर्ष है। कांग्रेस पार्टी के समर्थकों ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संविधान के अनुसार दायित्व का निवर्हन करने के लिए बधाई और शुभकामना भी दे रहे हैं।