रिसालीनगर@ news-36. पालिक निगम रिसाली के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने नाली सफाई में व्यवधान उत्पन्न करने वाले को तत्काल नोटिस देने के निर्देश दिए है। दरअसल में शनिवार को आयुक्त अधिकारियों के साथ निगम के पॉश कॉलोनी इस्पात नगर व प्रगति नगर का निरीक्षण पर निकले थे। इस दौरान उन्होंने इस्पात नगर फौजी टावर के निकट नाली के ऊपर अतिक्रमण कर गार्डनिंग किए जाने पर नाराजगी जाहिर की। नोटिस जारी कर तोडऩे के निर्देश दिए।
कर्मचारियों पर भी हुए नाराज
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने गैंग व सफाई मित्र से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से सुरक्षा के लिहाज से मिलने वाले सामान दस्ताना, मास्क व बूट के बारे में पूछा। आयुक्त ने कुछ कर्मचारियों द्वारा मास्क व दस्ताना नहीं मिलने पर फटकार भी लगाई।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने प्रगति नगर स्थित शिव मंदिर भी पहुंचे। यहां चल रहे निर्माण कार्य का अवलोकन किया। आयुक्त ने नागरिकों से चर्चा भी की। निरीक्षण के दौरान ही आयुक्त ने शिव मंदिर के निकट निगम की जमीन को सीमांकन कराने के बाद भूमि को सहजने निर्देश दिए।
