Homeराजनीतिनिगम मंडल की दूसरी सूची जारी, विधायक, जिला अध्यक्ष समेत किसान नेताओं...

निगम मंडल की दूसरी सूची जारी, विधायक, जिला अध्यक्ष समेत किसान नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर @ News-36. छत्तीसगढ़ सरकार ने निगम मंडल में नियुक्ति आदेश जारी कर विधायक, जिला अध्यक्ष समेत किसान नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी दी है। काफी लंबे समय से निगम मंडल में नियुक्ति की सूची अटकी हुई थी।

दुर्ग संभाग से कांग्रेस की जिला अध्यक्ष तुलसी साहू को महिला आयोग की सदस्य बनाए गए हैं। वहीं बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की सदस्य बनाए गए हैं। खादी ग्रामो उद्योग में हेमंत देवांगन और कौशल चंद्राकर को सदस्य बनाया गया है। धमधा विकासखंड के किसन नेता जालम सिंह पटेल और शंकर बघेल को बीज विकास निगम के सदस्य बनाया गया है।

सूर्यमणि मिश्रा रायपुर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष बनाए गए हैं. जबकि राजेंद्र पप्पू बंजारे रायपुर विकास प्राधिकरण के सदस्य बनाए गए हैं. भानुप्रताप सिंह को छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है. किशन खण्डेलवाल छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य बनाए गए हैं. अग्नि चंद्राकर छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम के अध्यक्ष की कमान संभालेंगे.

पहले 29 पदाधिकारियों की हुई थी नियुक्ति
पहले राज्य सरकार ने 29 निगम-मंडलों में नियुक्तियां की थी। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने सीएम भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम को निगम-मंडलों में बची हुई नियुक्तियों की सूची जारी करने के लिए कहा गया था। आलाकमान से मुहर लगने के बाद आज सूची जारी की गई है।
देखिए सूची

देखिए सूची
RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!