योग दिवस की झलकियां तस्वीरों के जरिए देखें ,प्रदेश में कहां पर कैसे मना रहे हैं योग दिवस, लोगों के बीच योग को लेकर कितना है उत्साह..

1604
Advertisement only

रायपुर @ news-36. आज देश में सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास में योगाभ्यास किया। प्रदेश की जनता को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए योग करबो, स्वस्थ्य रहिबो का संदेश दिया। उन्होंने योग का महत्व समझाते हुए कहा कि,योग स्वस्थ, तनावमुक्त और अनुशासित जीवन जीने की एक शैली है, यह भारत की अमूल्य विद्या है जिसका महत्व आज पूरा विश्व समझ रहा है।
कोरोना काल में योग का महत्व रेखांकित हुआ है। वर्तमान परिपेक्ष्य कोविड -19 महामारी पर नियंत्रण में योग की महती आवश्यकता है। योग मानव शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करती है। साथ ही तन-मन को सुदृढ़ बनाती है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आग्रह किया।

गणपति विहार बोरसी, दुर्ग
Previous articleराजनीतिक गलियारे में चर्चा इस वजह से बदले गए मंत्रियों के जिला प्रभार क्षेत्र
Next articleInternational yoga day : मुख्यमंत्री से इंस्पायर हुए थे विधायक देवेंन्द्र, अब खुद भी बकासन करके दिखाया