भिलाई @ news-36. निगम के दो बार के वरिष्ठ पार्षद संजय खन्नाा का गुरुवार दोपहर 12 बजे कोरोना से निधन हो गया। संजय खन्नाा बीते 35 दिनों से स्पर्श अस्पताल में भर्ती थे। संजय खन्नाा के स्वास्थ्य को लेकर उनके वार्ड के लोग लगातार दुआ कर रहे थे। दोपहर उनके निधन की खबर आते ही भिलाई निगम सहित पूरे भाजपा में शोक की लहर छा गई। काग्रेस के नेताओं ने भी संजय खन्नाा के निधन पर दुख जताया है।