दिल्ली @ news-36. भारोत्तोलक मीराबाई चानू टोक्यो ओलिंपिक में रजत पदक जीतकर सोमवार को भारत लौट आईं। दिल्ली पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर अधिकारी कर्मचारियों और सेना के जवानों ने जोरदार स्वागत किया और उनके सम्मान में भारत माता के जयकारे के साथ नारे भी लगाए।
एयरपोर्ट पर आरटीपीसीआर टेस्ट
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एयरपोर्ट पर उनका अनिवार्य आरटी-पीसीआर टेस्ट हुआ।वहीं मणिपुर सरकार ने चानू को पुलिस विभाग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेल) नियुक्त करने का निर्णय लिया है।
सपना हुआ पूरा
भारत पहुंचने के बाद चानू ने मीडिया से कहा कि यह काफी चुनौतीपूर्ण था। हमने 2016 में तैयारी शुरू की और रियो ओलंपिक के बाद ट्रेनिंग पैटर्न में बदलाव किया। हमने (चानू और उनके कोच ने) हमने 5 साल त्याग करके टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने के लिए बहुत मेहनत की। हमारा सपना पूरा हुआ है।
बता दें कि मीराबाई चानू ने शनिवार को टोक्यो ओलिंपिक में महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतकर भारत को पहला पदक दिलाया। भारत रवाना होने से पहले उन्होंने ट्वीट करके कहा,Óघर के लिए रवाना, टोक्यो 2020 को मेरे जीवन के यादगार पलों के लिए धन्यवाद।
प्रतियोगिता में अपने चार सफ ल प्रयासों के दौरान चानू ने कुल 202 किग्रा (स्नैच में 87 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 115 किग्रा) का वजन उठाया। चीन की झीहुई होउ ने कुल 210 किग्रा का वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता और एक नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया, जबकि इंडोनेशिया की विंडी केंटिका आइसा ने कुल 194 किग्रा उठाकर कांस्य पदक अपने नाम किया।