Homeराजनीतिछत्तीसगढ़ में नेतृत्व परिवर्तन के सवाल पर प्रदेश प्रभारी पुनिया कह दी...

छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परिवर्तन के सवाल पर प्रदेश प्रभारी पुनिया कह दी ये बात

नई दिल्ली @ news-36. छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर लेकर चल रही सियासी चर्चा पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने मीडिया से बड़ी बातें कही है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के निवास में चल रही बैठक समाप्त होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव कक्ष से बाहर निकले। जहां उन्होने मीडिया से चर्चा में कहा कि मुख्यमंत्री बदलने के संबंध में कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि केवल राज्य के विकास से संबंधित मुददे पर चर्चा की।

बता दें कि राहुल गांधी के बुलावे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वरिष्ठ मंत्री टीएस सिंहदेव को सोमवार की शाम दिल्ली गए हुए हैं। जहां मंगलवार की सुबह दोनों राहुल गांधी से मुलाकात करने पहुंचे। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया की मौजूदगी में पार्टी के नेताओं के साथ करीब तीन घंटे चर्चा हुई। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के दिल्ली दौरा छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग उनके दिल्ली दौर को शीर्ष नेतृत्व बदलने की अटकलों से जोड़कर देख रहे हैं, ले किन बठक खत्म होने के बाद प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने मीडिया से यह कहते हुए अटकलों पर विराम लगा दिया कि राहुल गांधी ने दोनों से छत्तीसगढ़ की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की है। उन्होंने मीडिया पर चल रहे ढाई ढाई साल के कार्यकाल के सवाल को सिरे से खारिज कर दिया।

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी के साथ छत्तीसगढ़ की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। बता दें कि पहले मीडिया में इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे थे। दरअसल, छत्तीसगढ़ में दिसंबर, 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से मुख्यमंत्री बघेल और स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के बीच रिश्ते सही नहीं चल रहे थे। वहीं सिंहदेव के समर्थकों का कहना है कि ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री को लेकर सहमति बनी थी और ऐसे में अब सिंहदेव को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए, हालांकि कांग्रेस आलाकमान ने बघेल को मुख्यमंत्री पद से हटाने का कोई संकेत नहीं दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!