Homeराजनीतिअटकलों पर विराम, सिंह को भिलाई, साहू को दी दुर्ग भाजयुमो जिला...

अटकलों पर विराम, सिंह को भिलाई, साहू को दी दुर्ग भाजयुमो जिला अध्यक्ष की कमान

भिलाई @ news-36. प्रदेश संगठन के नियुक्ति आदेश ने भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के नाम को लेकर दुर्ग और भिलाई जिला भाजपा में चल रही खेमेबाजी पर विराम लगा दिया है। लंबे समय से भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के नाम को लेकर राजनीतिक गलियारे में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा चल रही थी, लेकिन संगठन में किसी एक नाम पर सहमति नहीं बनने की वजह से भाजपा जिला अध्यक्ष का मनोनयन अटका हुआ था।
बुधवार की शाम को प्रदेश भाजपा संगठन ने सेक्टर-2 निवासी शरद सिंह को भिलाई भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं दुर्ग जिला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी नितेश साहू को दी गई है। दोनों ही जिला अध्यक्ष राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय के कट्टर समर्थक माने जाते हैं।

https://news-36.com/wp/two-accused-who-cheated-15-lakh-40-thousand-in-the-name-of-employing-11-people-in-the-court-arrested/?fbclid=IwAR10cmWq6NDRn9BF1wWAb75XddcL_SeXtbjgOeHbBkqPK9gCdxftxM36s9c
https://news-36.com/wp/bjp-mandal-counted-the-failures-of-chhattisgarh-government/
RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!