Homeपंचांग-पुराण10 साल बाद दिखाई देगा सुपर ब्लड मून, जानें 26 मई को...

10 साल बाद दिखाई देगा सुपर ब्लड मून, जानें 26 मई को भारत में कब और कहां दिखाई देगा चंद्रग्रहण

भिलाई @ news-36.इस साल का पहला चंद्रग्रहण वैशाख पूर्णिमा यानी 26 मई 2021को लगने जा रहा है। यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। जो दुनिया भर के कई देशों में दिखाई देगा। इस अदभूत खगोलीय घटना के समय चांद सुर्ख लाल हो जाएगा। इसे ब्लड मून कहते हैं
आसमान में नजर आएगा सुपर ब्लड मून
पूरब में 26 मई की शाम आसमान पर पूर्ण चंद्रग्रहण के ठीक बाद एक दुर्लभ विशाल व सुर्ख चंद्रमा (सुपर ब्लड मून) नजर आएगा। खगोलीय विशेषज्ञों के मुताबिक बुधवार 26 मई की रात को, सूर्य, धरती और चंद्रमा इस तरह से एक सीध में होंगे। तब धरती से यह पूर्ण चंद्रमा के रूप में नजर आएगा और कुछ समय के लिए इस पर ग्रहण भी लगा होगा। चंद्रमा धरती के आस-पास चक्कर लगाता हुआ कुछ पल के लिए धरती की छाया से गुजरेगा और पूरी तरह से इसपर ग्रहण लग जाएगा।
2011 में चंद्रग्रहण
10 साल पहले 10 दिसंबर 2011 को कोलकाता में आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण दिखा था। इसके बाद सुपर ब्लड मून की स्थिति नहीं बनी।
कब लगेगा ग्रहण
चंद्रग्रहण 26 मई, 2021 दिन बुधवार को वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में लगेगा। चंद्रमा पर आंशिक ग्रहण दोपहर में करीब सवा तीन बजे शुरू होगा और शाम को 7 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।
यहां दिखेगा ग्रहण
पूर्वी एशिया, प्रशांत महासागर, उत्तरी व दक्षिण अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों और ऑस्ट्रेलिया से पूर्ण चंद्रग्रहण दिखाई देगा। भारत के अधिकांश हिस्सों में पूर्ण ग्रहण के दौरान चंद्रमा पूर्वी क्षितिज से नीचे होगा और इसलिए देश के लोग पूर्ण चंद्रग्रहण नहीं देख पाएंगे। लेकिन पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों के लोग आंशिक चंद्र ग्रहण का आखिरी हिस्सा ही देख पाएंगे, वह भी पूर्वी आसमान से बहुत करीब, जब चंद्रमा निकल ही रहा होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!