भिलाई. लक्ष्मण नगर तालाब परिसर का सौंदर्यीकरण और सूर्य देव के मंदिर निर्माण की स्वीकृति मिलने पर छावनी और लक्ष्मण नगर के रहवासियों में हर्ष है। वार्डवासियों और सूर्यकुंड विकास समिति के लोगों ने इस सौगात के लिए विधायक देवेन्द्र यादव का आभार जताया है। वार्डवासियों की मांग अनुरूप लक्ष्मण नगर स्थित तालाब में भगवान सूर्यदेव के मंदिर का निर्माण और परिसर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। विधायक देवेन्द्र यादव की पहल पर सौंदर्यीकरण के लिए 80 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। बहुत जल्द भूमिपूजन कर कार्य शुरू कराया जाएगा।
सूर्य कुंड विकास समिति के अध्यक्ष आरपी सिंह लोगों का कहना है कि कई शहरों में सरोवर की स्थिति बहुत दयनीय है, लेकिन भिलाई में सरोवर की स्थिति अच्छी है। यहां के प्राय सभी तालाबों को सहेजने की दिशा में पहल हुई है। गहरीकरण के बाद अब सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में विधायक देवेन्द्र यादव से शहर के अन्य तालाबों की तरह ही लक्ष्मण नगर के तालाब का सौंदर्यीकरण की मांग की थी। जिस पर उन्होंने तालाब परिसर का सौंदर्यीकरण और सूर्य देव का भव्य मंदिर निर्माण का वादा किया था। उन्होंने अपने वादे के मुताबिक 80 लाख रुपए की लागत से मंदिर निर्माण और सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव को स्वीकृति दिलवाई है। इससे क्षेत्र के लोगों को सुबह शाम सैर करने का मौका मिलेगा। भगवान सूर्यदेव का हर दिन पूचा अर्चना कर सकेंगे।
इन्होंने जताया विधायक का आभार
समिति के अध्यक्ष आरपी सिंह, सचिव नवल किशोर साहू, कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष जयराम यादव, तारकेश्वर उपाध्याय, सह सचिव अशोक सिंह, महेन्द्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष डॉ पीएन सिंह, बुद्धन सिंह ठाकुर, प्रभुनाथ बैठा, राजकुमार सिंह, राजेन्द्र गुप्ता, सत्येन्द्र सिंह, रामप्रवेश सिंह, मारकण्डेय राय, आरएन शुक्ला, राम बदन पाल, अवधेश तिवारी, जोगिन्दर शर्मा, खुशी सिंह, गणेश सिंह, विजेन्द्र शुक्ला, रघुनंदन शर्मा, सुदर्शन सिंह, मुत्युजंय सिंह, छुट्टु शर्मा, शैलेन्द्र सिंह, अध्यक्षवर यादव, राम कैलाश यादव ने विधायक का आभार जताया है।
यह भी पढ़ें:तेलहा के किनारे की बस्ती में जल भराव को रोकने का किया जाएगा चैनलाइजिंग- विधायक देवेन्द्र
रानी अवंती बाई कोहका चौक को किया जाएगा व्यवस्थित,अधिकारियों ने ट्रैफिक का लिया जायजा