भिलाई @ news-36. नशापान की प्रवृत्ति की रोकथाम और समाज में नशामुक्ति के पक्ष में सकारात्मक माहौल बनाने के लिए समाज कल्याण विभाग नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान चलाकर २६ जून को निगम कार्यालय में संकल्प पत्र भरवाने का नर्णिय लिया है।
जिला प्रशासन के आदेश के तहत नशा पीडि़तों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए समुदाय में जागरूकता सृजन किया जाना अनिवार्य है। इसकी शुरुआत 26 जून को भिलाई निगम प्रशासन द्वारा संकल्प पत्र भरवाकर किया जाएगा। संकल्प पत्र में नशा त्याग के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही संकल्प पत्र भी भरवाया जाएगा।
नशा की वजह से मनुष्य में मानसिक असंतुलन की स्थिति बनती है और कार्य करने की क्षमता कम होने के साथ व्यक्ति भ्रमित हो जाता है। नशापान से शारीरिक एवं मानसिक गंभीर व्याधियां होती है। सामाजिक प्रतिष्ठा कम होती है। नशापान से पारिवारिक सुख समृद्धि का अंत होता है बढ़ते नशापान से हमारा वातावरण प्रदूषित हो रहा है, इन सब बिंदुओं को लेकर नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा संकल्प पत्र भराया जाएगा।