Homeनिकायहमारे बीच नहीं रहे निगम के सहायक जनसंपर्क अधिकारी ठाकुर

हमारे बीच नहीं रहे निगम के सहायक जनसंपर्क अधिकारी ठाकुर

भिलाई. नगर पालिक निगम भिलाई के सहायक जनसंपर्क अधिकारी व जन सूचना अधिकारी सुभाष सिंह ठाकुर (52) हमारे बीच नहीं रहे। 29 जून से रामकृष्ण केयर अस्पताल, रायपुर में उनका इलाज चल रहा था। जहां उन्होंने सोमवार की रात करीब 11 बजे आखिरी सांस ली। 13 जुलाई मंगलवार को दोपहर 12 बजे उनका अंतिम संस्कार गृह ग्राम सेलूद में किया जाएगा।

तबियत खराब होने से पहले पत्रकारों से मिलने पहुंचे थे ठाकुर
तबियत खराब होने से पहले दिवंगत ठाकुर पत्रकारों से मिलने के लिए 28 जून को जनसंपर्क विभाग पहुंचे थे। जहां उन्होंने पत्रकारों से मुलाकात के दौरान बताया था कि उन्हें जांडिस की शिकायत है। आज ही वे इलाज के लिए रायपुर जा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों के वैक्सीनेशन कैंप में भी गए थे। स्थिति खराब होने पर 29 जून को अस्पताल में एडमिड हो गए थे। तब से उनका चल रहा था, लेकिन रिकवर नहीं हो पाए।


नम आंखों से श्रद्धाजंलि

दिवंगत सुभाष ठाकुर का असामयिक चले जाना उनके परिजनों, नगर निगम परिवार और इष्ट मित्रों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। हम सब उन्हे नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके दो पुत्री और पुत्र है।वे भिलाई इस्पात सयंत्र कर्मी अशोक सिंह ठाकुर के भाई थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!