मुंबई @ news-36. दुबई जाने वाली अमीरात एयरलाइन 360 बोइंग ने मुंबई से एक केवल एक यात्री के साथ उड़ान भरी। यह उड़ान 19 मई को मुंबई से दुबई के लिए भरी। कोरोना वायरस की वजह से उड़ानों पर प्रतिबंध है, लेकिन इस 40 वर्षीय युवक के पास गोल्डन वीजा था और वह प्रतिबंधों के बीच यात्रा करने के लिए पात्र था। इस वजह से 360 बोइंग केवल एक यात्री को हवाई सेवाएं दी। 18000 रुपए में टिकट खरीदने वाले इस यात्री ने इसे अब तक की सबसे अच्छी उड़ान कहा है। उन्होंने यह वीडियो शेयर किया है। विमान के क्रू मेंबर और पायलट ने भी उनका स्वागत किया है। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Vedio:केवल एक यात्री के साथ मुंबई से दुबई के लिए 360 सीटर प्लेन ने भरी उड़ान, वही भी मात्र 18 हजार रुपए की टिकट पर…
Advertisement only