रायपुर @ news-36.भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के 15 नगरीय निकायों में होने वाले चुनाव के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने नगर पालिक निगम भिलाई, रिसाली, बीरगांव, चरोदा सहित अन्य नगरीय निकायों में होने वाले चुनाव के लिए संगठन और कार्यकर्ताओं में समन्वय बनाने और वार्ड पार्षद पद के लिए उम्मीद्वारों का पैनल तैयार करने के लिए 32 नेताओं को जिम्मेदारी दी है।
तीन निगम और 29 नपा, नपं में होना है चुनाव
प्रदेश के 15 नगरीय निकायों जिसमे बिरगांव, भिलाई, रिसाली, भिलाई -चरौदा, जामुल, बैकुंठपुर, चरचा, सारंगढ़, खैरागढ़, प्रेमनगर, मारो, नरहरपुर, कोंटा, भैरमगढ़, भोपालपट्टनम में कुछ दिनों बाद चुनाव होना है। चुनाव के लिए बीजेपी ने 32 नेताओ को जिम्मेदारी दी है।प्रदेशाध्यक्ष ने नगर पालिक निगम बीरगांव खूबचंद पारस और नारायण चंदेल को जिम्मेदारी दी है। नगर पालिक निगम भिलाई के लिए भूपेंद्र सवन्नी और संतोष बाफना को प्रभारी बनाया गया है। नगर पालिक निगम रिसाली में किरणदेव और पुरंदर मिश्रा, भिलाई-चरौदा के लिए शिवरतन शर्मा और अशोक बजाज को जिम्मेदारी दी है।
नगर पालिका जामुल में
नगर पालिका जामुल में नीलू शर्मा और सुरेंद्र पाटनी को जिम्मेदारी दी है। बैंकुंठपुर के लिए भीमसेन अग्रवाल और कमलभान सिंह, चरचा शिवपुर के लिए अनुराग सिंहदेव और ओमप्रकाश जायसवाल, सांरगढ़ के लिए सौरभ सिंह और राजेश शर्मा, खैरागढ़ के लिए संजय श्रीवास्तव और ओपी चौधरी, प्रेमनगर के लिए अखिलेश सोनी और प्रबोध मिंज, मारो के लिए विजय शर्मा और अजय राव, नरहरपुर के लिए लता उसेंडी और रामू रोहरा, कोंटा के लिए केदार कश्यप और संजय पांडेय, भैरमगढ़ के लिए श्रीनिवास राव मददी और धनीराम बारसे, भोपालपट्टनम के लिए लच्छूराम कश्यप और दीपक वाजपेयी।