Homeधर्म-समाजसंचार क्रांति के जनक को जिला कांग्रेस कमेटी ने किया याद, मास्क...

संचार क्रांति के जनक को जिला कांग्रेस कमेटी ने किया याद, मास्क और साबुन वितरण से किया सेवा कार्य का शुभारंभ

भिलाई @ news-36. जिला कांग्रेस कमेटी, भिलाई ने पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्य तिथि को आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाया। उनके तैल चित्र पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तुलसी साहू ,भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व मंत्री बी डी कुरैशी छत्तीसगढ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र साहू सहित सभी कांग्रेसजनों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। सभी उनके कार्यो एवं विचारों को याद करते हुए बताए हुए मार्ग पर चलकर लोगों का सहयोग और सेवा करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर अध्यक्ष तुलसी साहू ने कहा कि, राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक थे। वे भारत देश में दूर संचार के क्षेत्र में क्रांति लेकर आए थे। वह देश के महान व्यक्तित्व थे। उनके योगदान को देश भुला नहीं सकता। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के युगदृष्टा थे। स्व.राजीव के कार्यो एवं विचारो को याद करते हुए उस पर चलने का सभी ने प्रण लिया।
विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा की राजीव गांधी ही कंप्यूटर क्रांति के जनक थे। वास्तव में भारतवर्ष जो आज डिजिटल के क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। वह राजीव गांधी की ही देन है। इस अवसर पर सभी नेताओं ने दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इन्होंने दी श्रद्धाजंलि
इस अवसर पर अतुल चंद साहू,समय लाल साहू,रज्जन अकील खान,केशव चौबे,अमित जैन,अरुण सिंह,दुर्गा साहू,डॉ.दिवाकर भारती,जोहान सिन्हा, राजू,ब्लाक अध्यक्ष नंद कुमार कश्यप, प्रमोद प्रभाकर,रामा विश्वकर्मा, तुलसी पटेल,मुकुंद भाऊ,गौरव श्रीवास्तव,डानेश्वरी साहू,पूर्व पार्षद जितेंद्र साहू,गिरी राव,राजेन्द्र अपाले,बंटी शर्मा, बलदाऊ पिपरिया,संजय साहू,जानकी साहू,चमन राम साहू,धर्मेद्र वैष्णव,राजकुमार बंजारे,विष्णु बारले,सलमान खान,ललित पाल,राजेन्द्र चौहान,अनिशा बघेल,रामाश्रय सोनकर,वाशु पांडे,विवेक साहु, कृतेश साहू,कैलाश राठौर,तोमन साहू,मो अरशद खान,बद्री बघेल,मेरिक सिंह,उमर फारूक,संजय विश्वकर्मा, उमा शंकर,ईश्वर राम साहू,शशिकांत साव,सेवा नर मेश्राम,रवि जोशी,चन्द्रिमनी साहू,अश्वनी साहू,कृष्णा साहू,राजू साहू मौजूद रहे।

कांग्रेस प्रवक्ता राजेश शर्मा ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी,भिलाई की अध्यक्ष तुलसी साहू जी के मार्गदर्शन में भिलाई शहर के सभी ब्लाक अध्यक्षों के द्वारा 21 मई से 24 मई तक भारत रत्न स्व राजीव गांधी जी की 30वीं पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाया जावेगा।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भिलाई की अध्यक्ष तुलसी साहू जी ने अलग-अलग ब्लाकों में प्रभारियों की नियुक्ति कर जिम्मेदारी सौपीं हैं।कोरोनाकाल में जारी गाईडलाईन का पालन करते हुए निम्नानुसार जनहित के कार्य ब्लाक अध्यक्षों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के वार्डो में किये जाने हैं।
कल दवाइयों का किट वितरण करेंगे
22 मई -आवश्यक दवाइयों का किट तैयार कर वितरण किया जाएगा।
23 मई – जरूरतमंदों को भोजन वितरण किया जाएगा।
24 मई -छत्तीसगढ़ प्रदेश में चलाये जा रहे टीकाकरण कार्यक्रम के तहत मेरा बूथ कोरोना मुक्त अभियान चलाते हुए 18 वर्ष से अधिक के लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करते हुए उनका पंजीयन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!