Homeराजनीतिनिगम चुनाव से पहले बदल सकती है जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष का...

निगम चुनाव से पहले बदल सकती है जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष का चेहरा

भिलाई @ News-36. निगम मंडल में पदाधिकारियों की घोषणा के साथ शहर का सियासी पारा चढऩे लगा है। सियासी गलियारे में जिला अध्यक्ष का पद चर्चा का विषय बना हुआ है। जिला अध्यक्ष के पद को लेकर शहर में कई तरह की चर्चाएं चल रही है। लोगों के बीच कांग्रेस कमेटी जिला के शीर्ष नेतृत्व में फेरबदल की चर्चा चल रही है और पार्टी के नए चेहरे को जिला अध्यक्ष की कमान सौंपे जाने की बात कही जा रही है। हालांकि लोगों के बीच चल रही चर्चा में कितनी सच्चाई है यह आने वाले दिनों में स्पष्ट हो जाएगा।

पार्टी से जुड़े सूत्रों की मानें तो कांग्रेस कमेटी भिलाई जिला अध्यक्ष तुलसी साहू के स्थान पर कमेटी के किसी नए चेहरे को शीर्ष नेतृत्व की जिम्मेदारी दी जा सकती है। यही बात शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। सूत्रों का कहना है कि, भिलाई कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष तुलसी साहू को सरकार ने छत्तीसगढ़ महिला आयोग का सदस्य मनोनीत कर नई जिम्मेदारी दी। चूंकि महिला आयोग का सदस्य, एक संवैधानिक पद है। संवैधानिक पद पर रहते हुए पार्टी के किसी भी पद पर नहीं रखा जा सकता। वह तीन साल के लिए सदस्य मनोनीत हुई हैं।

चुनाव का पूरा दारोमदार जिला अध्यक्ष पर
इधर पार्टी से जुड़े लोगों का कहना है कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संगठित करने का पूरा दारोमदार जिला अध्यक्ष पर है, लेकिन जिला कमेटी में अब तक ऐसी कोई गतिविधि नहीं हुई। इस वजह से ही प्रदेश संगठन ने उन्हें महिला आयोग में नई जिम्मेदारी दी है। उनके स्थान पर पार्टी के नए चेहरे को मौका देकर जिला कमेटी और संगठन को मजबूत करना चाहते हैं। ताकि नगर पालिक निगम भिलाई और रिसाली में होने वाले चुनाव में पार्टी के उम्मीद्वारों को जीत का लाभ मिल सके।

संभावित नाम को लेकर चर्चा
वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता तो संभावित जिला अध्यक्ष के नाम गिना रहे हैं। कोई पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी के समर्थक को जिला अध्यक्ष बनाने की बात कहा रहा है तो कोई गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के करीबी माने वाले को जिला अध्यक्ष बनाए जाने का दावा कर रहे हैं। कुछ इसी तरह की चर्चा भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में भी चल रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ता, विधायक देवेन्द्र यादव के समर्थक कहे जाने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कारोबारी का नाम जिला अध्यक्ष के पद के लिए प्रमुखता से उछाल रहे हैं। पूर्व विधायक बीडी कुरैशी के समर्थक और संयंत्र कर्मी के नाम को जिला अध्यक्ष पद के कतार में होना बताया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!