HomeEntertainmentCrimeनेवई गोली कांड का मुख्य आरोपी पुलिस को पिछले दो महीने से...

नेवई गोली कांड का मुख्य आरोपी पुलिस को पिछले दो महीने से दे रहा था चकमा, राजधानी में धरा गया

भिलाई @ news-36. नेवई गोली का कांड को मुख्य आरोपी मुकेश पंक्चर दुर्ग पुलिस को पुलिस को चकमा देने के लिए अपना हुलिया बदल लिया था। प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों मेंं आवाजाही कर पुलिस को चकमा दे रहा था। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को राजधानी रायपुर में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आज एएसपी संजय ध्रुव ने प्रेसवार्ता में इसका खुलासा किया। बता दें इस मामले में अभी भी आरोपी नागेन्द्र फरार है। इससे पहले पुलिस ने इसी मामले में आरोपी मुकुल सोना को नालंदा बिहार से गिरफ्तार किया था।

यह है मामला

5 जुलाई की रात्रि 12:30 बजे मामले के प्रार्थी बृजेश राय उर्फ पिंकी राय पर 3 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा थाना नेवई क्षेत्र के टंकी मरोदा बस्ती में फायरिंग की थी। घटना पर से थाना नेवई में धारा 307 भादवि 25, 27 आम‌र्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। एसपी प्रशांत अग्रवाल ने घटना स्थल पर उपस्थित आला पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उनके द्वारा एक विशेष टीम सीएसपी भिलाई नगर के नेतृत्व में 04 निरीक्षक, 25 अधिकारी/कर्मचारी को शामिल कर किया गया। घटना के संबंध में पतासाजी के लिए पुलिस ने शहर के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरा का फुटेज खंगाली थी।

लाल रंग की कार से मिला क्लू

घटना में उपयोग की गई लाल रंग रंग की संदिग्ध मारूती 800 कार से क्लू की तलाश शुरू किया गया। जिसके तहत टोल नाके, आईटीएमएस कैमरे, शहर में 800 कार के मालिकों की जानकारी, मैकेनिक की जानकारी, पार्टस विक्रेताओ की जानकारी जुटाई। जिसमें आरोपियों की पहचान मुकुल सोना उर्फ सोनू तथा उसके दो सहयोगी मुकेश सिंह उर्फ पंचर निवासी इलाहाबाद नागेन्द्र कुमार निवासी नालंदा बिहार के रूप में हुई।

ठिकानों पर दी दबिश

पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर तत्काल दबिश दी गई। घटना बाद से ही अपने ठिकानो से तीनो आरोपी फरार मिले। चूकि अज्ञात आरोपियो की पहचान हो चूकी थी अत: पुलिस ने इस प्राथमिक सफलता उपरांत गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिया। आरोपी पूर्व में अपहरण के मामले में चालान हो चुके थे इसलिए इनके साथी दरानो की पहचान कर पुछताछ की जा रही थी। अभी पुलिस अपनी कार्यवाही को आगे बढा ही रही थी कि पांच दिन बाद 10 जुलाई को नेवई थाना क्षेत्र के रिसाली इलाके में शाम 7:00 बजे करीब पुन: तीन हवाई फायर कर पुलिस के लिए एक और चुनौती देकर फरार हो गये। आरोपियो द्वारा की गई फायरिंग के बाद दुर्ग पुलिस के द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी गई। उक्त घटना के बाद आरोपियों के धरपकड पतासाजी हेतु उनके हर संभावित ठिकाने पर टिटलागढ उडिसा, धमतरी, कुरूद, केशकाल, कांकेर, नागपूर, रायपुर, नंदिनी अहिवारा सहित दुर्ग भिलाई शहर के करीबन 40 ठिकानों पर दबिश दी गई। इसी दौरान आरोपियों द्वारा सोशल मिडिया, फेसबुक, इंस्टाग्राम के माध्यम से क्षेत्र में अपना दबदबा कायम करने के लिए एवं प्रार्थी को जान से मारने की धमकी दी गई एवं इसके माध्यम से पुलिस के इन्वेस्टीगेशन को गुमराह करने का भी प्रयास किया गया ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!