रायपुर.भारतीय जनता पार्टी(BJP) विधानसभा चुनाव-2023 की तैयारी में जुट गई है। संगठन ने एससी मोर्चा में बड़ा बदलाव किया है। प्रदेश के सभी संभाग के प्रभारी तय कर दिए गए हैं। इसके अलावा जिला प्रभारी और सह प्रभारियों की सूची भी जारी कर दिया है।

अनुसूचित जाति मोर्चा की सूची में 70 से अधिक पदाधिकारियों को मौका मिला है।अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय ने पुराने कार्यकर्ताओं के साथ नए लोगों को जिम्मेदारी देकर चुनावी रणनीति के तहत चार्ज करने का प्रयास किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और प्रदेश संगठन के महामंत्री पवन साय से चर्चा के बाद नाम तय किए गए हैं। अब आगामी चुनावी में ये पदाधिकारी अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को साधने की रणनीति के तहत काम करेंगे।