HomeUncategorizedनिगम चुनाव की सुगबुगाहट के साथ टाउनशिप में पानी को लेकर सियासत...

निगम चुनाव की सुगबुगाहट के साथ टाउनशिप में पानी को लेकर सियासत शुरू,आज एक-दूसरे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पेश किया तू डाल-डाल मैं पात-पात का उदाहरण

भिलाई @ news-36.बीएसपी प्रबंधन दो माह बाद भी टाउनशिप में मटमैला पानी की समस्या का निराकरण नहीं कर पाया। अधिकारियों के नोटिस और निर्देश पर 5-7 दिन बाद व्यवस्था में सुधार का बहाना करते रहे, लेकिन लोगों को साफ पेयजल की व्यवस्था नहीं कर पाए। अब यह मामला सियासत का रंग ले चुकी है। कांग्रेस जहां इस मामले को लेकर शासन प्रशासन के माध्यम से प्रबंधन पर दबाव बनाने का प्रयास कर रही थी। वहीं भाजपा इस मामले को लेकर सत्तापक्ष को जिम्मेदार बता रही थी, लेकिन लॉकडाउन हटते ही जैसे ही निगम चुनाव का बिगुल बजने की खबर आई दोनों ही दल के कार्यकर्ता एक्टिव हो गए।आज दोनों ही दल के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन कर तू डाल-डाल मैं पात-पात का उदाहरण पेश किया है।

कांग्रेसियों पहुंचे सांसद निवास
सांसद विजय बघेल के निवास का घेराव करने पहुंचे शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हरीश सिंह ने अपने साथी अभिषेक अवस्थी, शवल घोष, जी. रवि, विवेक गुप्ता, दीपेश, आशीष और पीयूष ने तहसीलदार और सेक्टर 6 के थाना प्रभारी विजय ठाकुर को सांसद के नाम ज्ञापन सौंप। जिसमें उन्होंने सांसद से साफ पानी की सप्लाई की व्यवस्था के लिए सेल कमेटी में उठाने की मांग की। हरीश का कहना है कि फिल्टर प्लांट में गड़बड़ी की वजह से हो रहा है। इसकी जानकारी सांसद को है। फिल्टर प्लांट के रिनोवेशन का मामला सेल स्तर का है। सांसद, सेल कमेटी के सदस्य है। सांसद जी, उच्च स्तर पर पहल कर तो समस्या का निराकरण हो सकता था, लेकिन उन्होंने नहीं किया। इसलिए वे ज्ञापन सौंपने गए थे।

विधायक निवास पहुंचे भाजयुमो
इधर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और शासकीय येाजना के प्रदेश प्रमुख नितेश मिश्रा आरो वॉटर का केन लेकर विधायक देवेन्द्र निवास पहुंचे। टाउनशिप में मटमैला पानी सप्लाई को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि विधायक का अब तक प्रयास विफल रहा है। इसलिए उन्हें उपहार स्वरूप आरो वॉटर का केन देने के लिए गए थे। उनका कहना है कि टाउनशिप के लोगों को केन की समस्या की वजह से केन खरीदना पड़ रहा है।

कलेक्टर ने भेजा नोटिस
इधर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के निर्देश पर नगर पालिक भिलाई निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने मटमैला पानी सप्लाई को लेकर नगर सेवाएं विभाग के जीएम को नोटिस जारी किया है। पेयजल की व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए हैं। सुधार नहीं किए महामारी एक्ट के अनुसार कार्रवाई की चेतावनी दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!