रायपुर @ news-36.निगम-मंडल नियुक्ति का इंतजार कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया की उपस्थिति में हुई प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में निगम, मंडल और आयोग में नियुक्ति पर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित अन्य नेताओं की नामों को लेकर आपसी सहमति भी बन गई है।
कांग्रेस भवन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, निगम-मंडलों नें नियुक्तियों को लेकर प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष से चर्चा हुई है। कुछ नियुक्तियां जल्द हो सकती है। कुछ नियुक्तियों को लेकर कुछ दिन इंतजार करना पड़कता है।