ये हैं स्टील सिटी के गौरव,जिन्होंने देश-दुनिया में भिलाई को किया है गौरवान्वित

1156
Chhattisgarh
Advertisement only
  • स्वतंत्रता दिवसर पर शहीद भगत सिंह पार्क में हुआ सम्मान समारोह
  • स्वतंतत्रा दिवस के मौके पर इस्पात नगरी को देश दुनिया में गौरवान्वित करने वाले हस्तियां को नगर पालिक निगम प्रशासन ने उत्कृष्ट सम्मान से किया सम्मानित
  • खेल,कला, संस्कृति, शिक्षा, उद्योग, समाज सेवा, पर्यावरण, सामाजिक सदभाव, साहित्य और उद्यमिता को क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को स्मृति चिन्ह भेंटकर किया गया सम्मानित

भिलाई. नगर पालिक निगम प्रशासन ने आजादी का 75वीं वर्षगांठ शहीद भगत सिंह पार्क सेक्टर 5 में सबसे ऊंचा तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया। इस मौके पर भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव और महापौर नीरज पाल ने खेल,कला, संस्कृति, शिक्षा, उद्योग, समाज सेवा, पर्यावरण, सामाजिक सदभाव, साहित्य और उद्यमिता को क्षेत्र में भिलाई को देश-दुनिया में गौरवान्वित करने वाले हस्तियों को शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति-पत्र भेंटकर सम्मानित किया।

Chhattisgarh
शहीद कपिल पांडेय की माता जी को श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त करते हुए महापौर नीरज पाल

नाम- शहीद कपिल देव पाण्डेय की मां श्रीमती कुसुम देवी पांडेय

सम्मान– उत्कृष्ट नागरिक सम्मान

संस्थान– 107गोरखा बटालियन मणिपुर राइफल्स

परिचय-शहीद कपिल देव पाण्डेय,नेहरू नगर के रहने वाले थे। वे 107गोरखा बटालियन मणिपुर राइफल्स में पदस्थ थे। शहीद कपिल की पत्नी छवि पांडेय भी लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। मां कुसुम देवी पांडेय हैं। उनकी बहन भावना पांडेय भिलाई प्रेस क्लब की अध्यक्ष व सेंट्रल क्राॅनिकल की ब्यूरो चीफ हैं। महापौर नीरजपाल ने सबसे पहले अमर शहीद कपिल देव पांडेय की याद में उनकी माता एवं बहन भावना पांडेय को शाल, श्रीफल भेंटकर कर सम्मानित किया।

Chhattisgarh
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए रजत पदक जीतने वाली आकर्षि कश्यप को स्वतंत्रता दिवस पर सिविल लाइन में सम्मानित करते हुए कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे

नाम-आकर्षि कश्यप

सम्मान-“सर्वोत्कृष्ट सम्मान”

संस्थान– भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी

परिचय- भिलाई में जन्मी आकर्षि अंतर राष्ट्रीय बैंडमिटन खिलाड़ी है। फिलहाल वह दुर्ग में रहती है। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीत कर देश-दुनिया में छत्तीसगढ़ और दुर्ग जिले का नाम रोशन किया है। भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर स्टार आकर्षि कश्यप को शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर “सर्वोत्कृष्ट सम्मान” से सम्मानित किया।

Chhattisgarh
ADVT

जानिए शहर को गौरवान्वित करने वाले हस्तियां

नाम– बशीर अहमद खान,हैंडबाल खेल प्रशिक्षक

सम्मान– लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

संस्थान-नेशनल हैंडबाल अकादमी, भिलाई

परिचय- बशीर अहमद खान भिलाई के रहने वाले हैं। हैंडबाल चैंपियनशिप के राष्ट्रीय स्तर के कोच हैं।वर्ल्ड हैंडबाल चैंपियनशिप में बतौर मैनेजर की भूमिका निभा चुके हैं। भिलाई में 1992 से नेशनल हैंडबाल अकादमी का संचालन किया जा रहा है। जो यह एकादमी साई, हैंडबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ के संयुक्त तत्वावधान में संचालन हो रहा है। हालांकि यह अकादमी 2003 तक निरंतर जारी रहा है। इसके बाद प्रशिक्षक बशीर जी के नेतृत्व में सन् 2007 में एकेडमी ने रफ्तार पकड़ी। इसके बाद यहां की प्रतिभाओं को मंच मिलना शुरू हुआ। सन् 2007 से अब तक यहां की टीम ने 50 से अधिक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई मैडल मिले हैं। इनके मार्गदर्शन में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर  53 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बनकर निकले हैं। हैंडबाल में भिलाई के इन खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर प्रदेश और स्टील सिटी का परचम लहरा रहे हैं।

नाम-एन.के.बन्छोर,चेयरमैन,स्टील एक्जीकेटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया

सम्मान-सर्वोत्कृष्ट सम्मान

संस्थान-भिलाई इस्पात संयंत्र, भिलाई

परिचय-भिलाई इस्पात संयंत्र के आफिसर्स एसोसिएशन (ओए/OA) के अध्यक्ष हैं। भिलाई के रहने वाले हैं। स्टील एक्जीकेटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया (SEFI)के लगातार तीसरी बार चेयरमैन चुने गए हैं।सेफी देश के इस्पात क्षेत्र के 18 आफिसर्स एसोसिएशनों की प्रतिनिधी संस्था है। जो देश के इस्पात क्षेत्र में कार्यरत लगभग 20,000 अधिकारियों की एकमात्र संस्था है। ऐसे प्रतिष्ठित संस्था का लगातार तीसरी बार चुनाव जीतना निश्चित ही भिलाई के लिए गर्व की बात है।

chhattisgarh

नाम-उर्मिला ओझा,प्रशासकीय अधिकारी

सम्मान-सर्वोत्कृष्ट सम्मान

संस्थान– विज्ञान विकास केन्द्र, दुर्ग (छत्तीसगढ़ शासन आदिम जाति विकास विभाग द्वारा संचालित)

परिचय-विज्ञान विकास केन्द्र, दुर्ग की प्रशासकीय अधिकारी हैं। उनके संरक्षण में आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र की 244 छात्राएं विज्ञान विषय लेकर स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई कर रही हैं। निगम प्रशासन ने उन्हें बालिका शिक्षा के उत्थान के क्षेत्र में विशेष कार्य के लिए सर्वोत्कृष्ट सम्मान प्रदान किया गया।

Chhattisgarh
नगर पालिक निगम भिलाई का लोगो डिजाइन करने वाली खुशी गुप्ता को स्मृति चिन्ह,प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए विधायक यादव, महापौर नीरज पाल एवं जोन 5 के अध्यक्ष राजेश चौधरी

नाम-खुशी गुप्ता, इंजीनियर

सम्मान– क्रिएटिव थिकिंग अवॉर्ड

संस्थान– सेल्फ

परिचय- खुशी गुप्ता, स्मृति नगर की रहने वाली है। खुशी ने नगर पालिक निगम प्रशासन के लिए बेस्ट लोगो(Logo) डिजाइन किया है। लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में एक हजार से ज्यादा डिजाइन आए थे। ज्यूरी ने इनमें से सबसे बेस्ट लोगो खुशी के डिजाइन को चुना है। खुशी के डिजाइन में भिलाई की पहचान, बीएसपी, हरियाली, उद्योग,शिक्षा, खेल एवं संस्कृति समाहित है। इसके लिए निगम प्रशासन ने उन्हें 51000 रुपए नगद और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है।

Chhattisgarh
तन्मय जैन, कृतिका और रक्षा जैन को सम्मानित करते हुए विधायक देवेन्द्र यादव एवं महापौर नीरज पाल

नाम– तन्मय जैन, कृतिका जैन एवं रक्षा जैन

सम्मान– मानवीय श्रेणी अवॉर्ड

संस्थान– अरिहंत इंटरप्राइजेस के संचालक के परिवार से हैं।

परिचय- तीनों बच्चे केम्प 1 लिंक रोड के रहने वाले हैं। अरिहंत इंटरप्राइजेस के संचालक निर्मल जैन के परिवार के बच्चे हैं। 9 अप्रेल 2022 को केम्प 1 के सूर्या नगर बस्ती में हुई आगजनी की घटना में 100 से ज्यादा झोपडियां जलकर खाक हो गईं थी। ये बच्चे आगजनी की घटना में हताहत परिवार के बच्चों की मदद के लिए सामने आए थे। इन बच्चों के लिए अपने गुल्लक महापौर नीरज पाल और एमआईसी सदस्य एकांश बंछोर को भेंट किया था। महापौर से पीड़ित परिवार के बच्चों के लिए चाकलेट, बिस्किट की व्यवस्था कराने का आग्रह किया था। स्वतंत्रता दिवस पर निगम प्रशासन ने आपदा में लोगों के मानवीय गुणों को जागृत करने के लिए शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है।

Chhattisgarh

नाम– जूही देवांगन, नेहा कारवां को सयुंक्त रूप

सम्मान– उत्कृष्ट खिलाड़ी

संस्थान-अंतराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी

परिचय- जूही देवांगन अंतराष्ट्रीय बेडमिन्टन खिलाड़ी है और नेहा अंतराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी है।

 

शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षाविद एम एस त्रिपाठी और थाॅमस राजू फादर को सम्मानित किया गया

नाम-एम.एस. त्रिपाठी, शिक्षाविद

सम्मान-शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य

संस्थान-के.पी.स्कूल और कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज के फाउंडर एंड डायरेक्टर

परिचय- नेहरू नगर भिलाई के रहने वाले हैं और केपीएस स्कूल ग्रुप के संचालक है। नेहरू नगर से कृष्णा पब्लिक स्कूल के नाम से निजी स्कूल शुरू किया था। आज यह संस्थान जिले का सबसे बड़ा निजी स्कूल ग्रुप बन गया है। केपीएस ग्रुप का एक भिलाई में एक इंजीनियरिंग कॉलेज, एक डिग्री कॉलेज और नृत्य एवं ललित कला विद्यालय है। केपीएस स्कूल के 32 ब्रांच है। इनके 12 सीनियर सेकेंडरी स्कूल है। इनमें से पांच ब्रांच दुर्ग भिलाई में है। 6 रायपुर और एक बिलासपुर में है।

 

कला, संगीत के क्षेत्र में गायक प्रभंजय चतुर्वेदी और कलाकर राखी राय को सम्मानित किया गया

नाम– गायक प्रभंजय चतुर्वेदी

सम्मान-कला सम्मान

संस्थान–  म्यूजिक कंपनी

परिचय- शास्त्रीय भजन गाय और गजल सम्राट प्रभंजय चतुर्वेदी भिलाई के रहने वाले हैं। वे संगीतकार, संगीत निर्देशक भी हैं। देश, प्रदेश में लोकप्रिय भजन सम्राट के रूप में जाना जाता है। चतुर्वेदी भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा के शिष्य हैं। उनके प्रारंभिक गुरु उनके पिता स्वर्गीय पंडित मारुति शरण चतुर्वेदी थे। 31 घंटे 45 मिनट तक लगातार भजन गाने के लिए  प्रभंजय चतुर्वेदी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है।

नाम– राखी राय, कलाकार

सम्मान– कत्थक

संस्थान– नृत्यधाम

परिचय- नृत्यधाम की संचालिका है। वह हर साल नृत्यधाम कला समिति के बैनर तले दुर्ग-भिलाई में इंरनेशनल कल्चरल हार्मोनी का आयोजन करती हैं। फोक डांस, क्लासिकल डांस, वेस्टर्न डांस, सेमीक्लासिकल, इस्ट्रूमेंटल के कलाकारों को  मंच प्रदान करती है। 7 दिनों तक चलने वाले इस स्पर्धा में देश के विभिन्न राज्यों के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए भिलाई पहुंचते हैं।

अमित राज, डिम्पल कौर एवं रेड ड्रॉप फ्रेन्ड्स क्लब बल्ड डोनेशन टीम

Chhattisgarh

Chhattisgarh
समाज के सेवा के क्षेत्र में डिम्पल कौर को उत्कृष्ट सम्मान प्रदान किया गया

नाम-अमित राज, डिम्पल कौर एवं रेड ड्रॉप फ्रेन्ड्स क्लब बल्ड डोनेशन टीम

सम्मान– समाज सेवा

संस्थान-रेड ड्रॉप फ्रेन्ड्स क्लब बल्ड डोनेशन

 

 

Chhattisgarh
लोक कला को बढ़ावा देने के लिए डॉ प्रदीप शर्मा  और जागेश्वरी मेश्राम उत्कृष्ट सम्मान से नवाजा गया

नाम-प्रदीप शर्मा एवं जागेश्वरी मेश्राम

सम्मान– लोक कला

आजादी की 75वीं वर्षगांठ से शुरू होगा एक नया सफर,जो न्याय की हमारी विरासत के साथ बढ़ेगा आगे- मुख्यमंत्री

आजादी का अमृत महोत्सव में बारिश भी रोक ना पाए उनके कदम,खेल में अपना छाप छोड़ने वाली आकर्षि का किया सम्मान

नाम– प्रेमराज जाचक, खेल प्रशिक्षक

सम्मान– खेल के क्षेत्र में

संस्थान-राष्ट्रीय टेबल टेनिस संघ

परिचय- टेबल टेनिस के अंतराष्ट्रीय निर्णायक व कोच है।

 

Chhattisgarh
साहित्य लेखन के लिए डॉ नलिनी को सम्मानित करते हुए विधायक व महापौर
Chhattisgarh
साहित्य के क्षेत्र में डॉ पीबी देशमुख को उत्कृष्ट सम्मान भेंट करते हुए विधायक व महापौर

नाम-डॉ.नलिनी एवं डी.पी. देशमुख, साहित्यकार

सम्मान-साहित्य के क्षेत्र में

संस्थान– कला परंपरा ( डॉ. डी.पी.देशमुख)

 

Chhattisgarh
प्रजापिता ब्रम्हकुमारी विश्वविद्यालय की संचालिका आशा बहन का सम्मान करते हुए विधायक एवं महापौर

नाम-आशा बहन (संचालिका, सेक्टर 7) एवं पेश-ए-इमाम अजमलुद्दीन हैदर

सम्मान-अध्यात्म के क्षेत्र में

संस्थान– प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेक्टर 7, जामा मजिस्द सेक्टर 6 के इमाम

परिचय-आशा बहन, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेक्टर 7 की संचालिका है।

 

नाम– डॉ.राजीव पाल, डॉ. विजया बाकोड़कर एवं डॉ. संजीव कुमार ईस्शर

सम्मान– चिकित्सा के क्षेत्र में

सभापति गिरवर बंटी साहू ने शहरी गोठान में फहराया तिरंगा

नाम-विजय गृप्ता , एस.स्वामीनाथन एवं लता शाह चेयरमैन

सम्मान-उद्योग के क्षेत्र में

संस्थान-बीएसबीके,,सिम्प्लेक्स इंजीनयरिंग

 

Chhattisgarh
पर्यावरण संरक्षण के लिए जागेश्वर एवं आनंद मोहन राय को सम्मानित किया गया।

नाम– जागेश्वर एवं प्रेम आनंद राव

सम्मान– पर्यावरण संतुलन

Chhattisgarh

नाम-एन.के.टांक एवं रूचि सेठ

सम्मान-प्रोफेशनल

यह भी पढ़ें:एटीएम में लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले पकड़े गए,आरापियों के कब्जे से कार,5 मोटर सायकल,18 मोबाइल और सोने चांदी के ज्वेरात जब्त

बड़ी खबर: पुलगांव-अंजोरा मार्ग से आवाजाही बंद, बाइपास से करें आवागमन

 

Previous articleआजादी का अमृत महोत्सव में बारिश भी रोक ना पाए उनके कदम,खेल में अपना छाप छोड़ने वाली आकर्षि का किया सम्मान
Next articleसभापति गिरवर बंटी साहू ने शहरी गोठान में फहराया तिरंगा