विश्व पुस्तक दिवस : अपनी पुस्तक पढ़ाई करने की क्षमता ऐसे बढ़ाएं

2019
Advertisement only

भिलाई @ News-36. हमसें से ऐसा कौन युवा होगा जो अपने जीवन में सफल नहीं होना चाहता। हर व्यक्ति चाहता है कि वह अपने जीवन से जुड़े कार्य में सफल हो। चाहे वह नौकरीपेशा हो, व्यावसायी हो, खिलाड़ी हो या फिर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवा साथी। हर कोई अपनी इच्छानुसार सफल होना चाहता है और अपनी तरक्की चाहता है, लेकिन सफलता ऐसी कोई पुस्तक नहीं है। जिसे रटकर सफलता हासिल किया जा सकता है। सफलता, कठिन परिश्रम, सुनियोजित योजना, संसाधनों (मोबाइल, टीवी, पुस्तक, मैग्जीन, साहित्य) का सही दिशा में उपयोग और समय का सदुपयोग करते हुए किया गया एक प्रयास है। जिससे आप अपनी ज्ञान में वृद्धि करते हैं और अपनी सफलता सुनिश्चित करते हैं।
नॉलेज बुलेट्स से बढ़ाएं अपना ज्ञान
आज से अपने वेब साइट पर नॉलेज बुलेट्स की सीरीज शुरू कर रहे हैं। जिसमें आपको प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े प्रश्नों के बारे में जानकारी देने का प्रयास करेंगे। नॉलेज बुलेट्स के पहले अंक में हम पढ़ाई करने के तरीकों के बारे में बात करेंगे। जिनसे आप, अपने पढ़ाई करने की क्षमता को बढ़ा सकते हैं। इसके लिए अपनी दिनचर्या पर एनॉलिसिस करने की जरूरत होगी। जिससे आप, अपने बॉडी कैपेसिटी को समझने के साथ ही छोटे-छोटे बदलाव कर अपने मेमोरी पॉवर को बढ़ा सकते हैं और बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं।
बाडी क्षमता को पहचानें
पढ़ाई के लिए अपने शरीरिक क्षमता को भी पहचाने की जरूरत है। क्योंकि हर इंसान की शारीरिक क्षमताएं अलग होती है। किसी में बिना थकावट के, या रूके बगैर एक साथ 10 घंटा पढऩे की आदत होती है तो कोई 2-3 घंटे की पढ़ाई में ही थकान महसूस करने लगता है। इसलिए आप पढ़ाई के लिए ऐसे समय का चयन करें। जिस समय आपका मन शांत रहता हो, और एकाग्रता के साथ पढ़ाई कर सकते हैं। इसके लिए खुद पर एनॉलिसिस करना पड़ेगा कि पढ़ाई के लिए आपका शरीर किस समय ज्यादा कंफर्ट महसूस करता है।
टाइम मैनेजमेंट है जरूरी
लंबे तक समय तक पढ़ाई के लिए सबसे अहम प्लॉन, टाइम मैनेजमेंट है। पढ़ाई करने के लिए ज्यादा से ज्यादा समय चाहिए। जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है तो उसे कम से 8-10 घंटों तक अध्ययन करने की जरूरत है। एक साथ लंबे समय तक अध्ययन करना न केवल कठिन, बल्कि तनावपूर्ण भी हो सकता है। इसलिए यह जरूरी है कि आप प्लानिंग के साथ पढ़ाई करें। ताकि आपका ध्यान, विषय पर केन्द्रित रहें।
हर दिन का बनाएं प्लॉन

  • अगले दिन आप क्या करने वाले हैं, इसका पूरा प्लॉन रात में ही बना लेना चाहिए। प्लॉनिंग के मुताबिक सुबह 4 से 5 बजे तक उठ जाते हैं और पढ़ाई शुरू कर देंते हैं तो आप सुबह 11 बजे तक अपने सारे कामकाज के साथ-साथ पढ़ाई करने के लिए पर्याप्त समय निकाल पाएंगे।
  • ध्यान रखने योग्य दूसरी बात यह कि आप यह देंखें कि आपने जो प्लॉन किए थे। उस टॉरगेट को पूरा कर पाएं है या नहीं। शुरुआत में थोड़ा ऊपर नीचे होगा। बाद में आप प्लानिंग के साथ पढ़ाई करने लगेंगे।
  • तीसरी और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अगर आपको एग्जॉम या प्रतियोगी परीक्षा एक साल में क्लियर करना है तो हर महीने का प्लॉन ज़रूर बना लेना चाहिए। इस ब्लू प्रिंट से तैयारी करने में आसानी होगी। स्कूल, कॉलेज के छात्र-छात्राएं हैं तो अपने सब्जेक्ट के अनुसार प्लॉन बनाकर पढ़ाई करें। इस तरह से योजनाबद्ध तरीके से किए गए प्रयास कार्य में सफलता अवश्य मिलती है
Previous articleमेडिकल कॉलेज प्रशासन की इस अव्यवस्था से नाराज हुए सीएम बघेल, अपर सचिव को दिए कार्रवाई के निर्देश
Next article18 प्लस वाले वैक्सीनेशन के लिए इस ऐप पर 28 अप्रेल से करा सकेंगे पंजीयन