HomeSportsतीरंदाजी को बढ़ावा देने के लिए आगे आया ये महारत्न कंपनी

तीरंदाजी को बढ़ावा देने के लिए आगे आया ये महारत्न कंपनी

रायपुर @ news-36. देश में तीरंदाजी को बढ़ावा देने के लिए एनटीपीसी लिमिटेड सामने आया है। अपने कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत भारतीय तीरंदाजी संघ के साथ साझेदारी कर देश में तीरंदाजी को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है।

वल्र्ड कप में स्वर्णपदक जीतने पर दी बधाई
एनटीपीसी लिमिटेड ने पेरिस, फ्रांस में चल रहे वल्र्ड कप स्टेज-3 में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली तीरंदाज दीपिका कुमारी, अंकिता भकत, कोमलिका बारी, अतनु दास और अभिषेक वर्मा को बधाई दी है। साथ ही कंपनी ने आगामी टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं प्रेषित किया है। बता दें कि इससे पहले भारतीय टीम ने ग्वाटेमाला सिटी में तीरंदाजी विश्व कप, स्टेज -1 में शानदार प्रदर्शन कर ती स्वर्ण और एक कांस्य पदक हासिल किए थे।


विश्व का नंबर-1 तीरंदाज

विश्व की नंबर वन तीरंदाज दीपिका कुमारी का प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि पिछले दो साल से तीरंदाजों में शानदार उपलब्धि रहा है। भारत की विकास गाथा में सक्रिय योगदान निभाते हुए, एनटीपीसी एक दीर्घकालिक ऊर्जा कंपनी बनने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!