HomeAdministrationमिलिए बहादुर कांस्टेबल से जिन्होने पैर में गोली लगने के बावजूद बदमाशों...

मिलिए बहादुर कांस्टेबल से जिन्होने पैर में गोली लगने के बावजूद बदमाशों को दबोच लिया

नई दिल्ली @ News-36.पैर में गोली लगने के बाद बहादुर कांस्टेबल ने बदमाशों का पीछा किया और उसे दबोच भी लिया। जिस किसी भी ने भी यह वाक्या देखा। सभी ने जवान को शाबाशी दी और उन्हें जल्द स्वस्थ्य होने की शुभकामनाएं दी। मामला डिफेंस कॉलोनी नई दिल्ली का है। जहां बीआरटी गलियारे के पास बुधवार की सुबह दो बदमाश बिना नंबर प्लेट की एक बाइक से आ रहा था। जवान नवीन ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दिया और गोली जवान नवीन के पैर में लग गई। इससे वह घायल हो गया।  इसके बावजूद उन्हें बदमाशों का पीछा किया। साथी जवान की मदद से बदमाशों को पकड़ लिया।
दक्षिण दिल्ली के डीसीपी अतुल ठाकुर ने बताया कि संदिग्धों ने नवीन पर गोली चलाई जिसने उसके पैर में एक गोली लगी। लेकिन मनीष और नवीन दोनों संदिग्धों पर काबू पाने और अपराधियों से पिस्तौल बरामद करने में कामयाब रहे। संदिग्धों की पहचान धर्मेंद्र और नवदीप के रूप में हुई है। पूछताछ पर आरोपियों ने लूट और स्नैचिंग करने का खुलासा किया है। वे डकैती छीनने और करने के इरादे से डिफेंस कॉलोनी इलाके में आए थे।
डिफेंस कॉलोनी पुलिस स्टेशन से कॉन्स्टेबल नवीन, जो बीआरटी की तरफ  से पुलिस स्टेशन की तरफ  आ रहा था, उसने बिना नंबर प्लेट की एक बाइक को देखा और उसे रोकने की कोशिश की तो बाइक सवार बदमाश ने नवीन पर फायरिंग कर दिया और भागने लगे। नवीन ने इसकी जानकारी कांस्टेबल मनीष को फोन पर दिया, जानकारी मिलते ही मनीष दूसरे रास्ते से होकर सर्विस रोड में प्रवेश किया। बदमाशों का पीछा करते हुए अपनी बाइक से टक्कर मार दी। इससे दोनों संदिग्ध नीचे गिर गए और पकड़े गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!