HomeAdministrationमानव तस्करी के मामले में तीन गिरफ्तार, आरोपियों के चंगुल से दो...

मानव तस्करी के मामले में तीन गिरफ्तार, आरोपियों के चंगुल से दो को छुड़ाया

जबलपुर. मध्य प्रदेश में अपराध के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में मानव तस्करी का मामला सामने आया है जो महिलाओं की तस्करी से जुड़ा है। जी हां, मध्प्रदेश की महिलाओं को राजस्थान में बेचा जा रहा है। मध्य प्रदेश की महिलाओं को नौकरी का लालच देकर राजस्थान ले जाया जाता है। फिर उन्हें बेच दिया जाता है था। इसका जबलपुर पुलिस ने खुलासा किया है।
पुलिस के अनुसार, जबलपुर के छोटी लाइन गेट के पास एक होटल का मैनेजर कोटा के एक तस्कर के साथ मिलकर काम कर रहा था। इस मामले में, पुलिस को गिरोह द्वारा तीन महिलाओं को कोटा ले जाने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने दो महिलाओं को आरोपियों के कब्जे से छुड़ाया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मामला ग्वारीघाट मदन महिला क्षेत्र का
मामला जबलपुर के ग्वारीघाट व मदन महल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक आरोपी गरीब और मजदूरी करने वाली महिलाओं को अधिक वेतन दिलाने का झांसा देकर राजस्थान ले जाते थे और वहां उनका सौदा कर देते थे। पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि आरोपी महिलाओं को राजस्थान के कोटा बेचने के लिए ले गए थे। एक महिला को 2.80 लाख रुपये में बेचा गया, दूसरी महिला को 70 हजार रुपये में बेचा गया। इसी समय, तीसरी महिला को बेचने के फिराक में थे, लेकिन महिला का रंग गहरा था। इस वजह से सौदा नहीं हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!