HomeSportsTokyo olympics : स्टार पहलवान बजरंग पुनिया ने देश को दिलाया कांस्प...

Tokyo olympics : स्टार पहलवान बजरंग पुनिया ने देश को दिलाया कांस्प पदक, टूटे सारे रिकॉर्ड

नई दिल्ली @ news-36. टोक्यो ओलंपिक का 15 वां दिन कई रिकॉर्ड बनें। शनिवार को भारत की झोली में एक साथ दो मेडल आए।भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है।पहलवान बजरंग पुनिया ने लंदन ओलंपिक में हासिल किए गए 6 पदकों की बराबरी दिलाई। वहीं स्टॉर एथलेटिक्स नीरज चोपड़ा ने स्वर्णिम भाला फेंका। इस तरह से दोनों खिलाडि़यों ने भारतवासियों को दोहरी खुशी दी है।

दूसरे वरीयता प्राप्त पहलवान बजरंग ने 65 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा के कांस्य पदक मुकाबले में कजाकस्तान के पहलवान नियाजबेकोव को एकतरफा मुकाबले में हराया। पूनिया ने नियाजबेकोव को 8-0 से पटखनी दी। पूनिया की इस जीत पर हर कोई बधाई दे रहा है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर खेल मंत्री तक ने बजरंग को शुभकामनाएं दी हैं। 

आपकी इस उपलब्धि पर हर भारतीय को गर्व है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा- टोक्यो से एक और खुशखबरी! बजरंग पुनिया ने शानदार खेल दिखाया। आपको आपकी उपलब्धि के लिए बधाई। आपकी इस उपलब्धि पर हर भारतीय को गर्व है।

बता दें कि भारत को लंदन में हुए 2012 ओलिंपिक में 6 मेडल मिले थे। जो 2008 में हुए बीजिंग ओलिंपिक से तीन ज्यादा था। इसके अलावा भारत को 2016 के रियो ओलिंपिक में 2 मेडल मिले थे तो वहीं 1952 और 1900 में भी दो-दो मेडल ही भारत के खाते में आए थे। टोक्यों ओलंपिक में भारत को अब तक सात मेडल मिल चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!