भिलाई @ news-36. भारतीय जनता पार्टी वैशाली नगर मंडल द्वारा भाजपा के प्रदेश व्यापी आव्हान पर कांग्रेस के कथित टूलकिट, जिसमें कांग्रेस पार्टी के द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार की छवि धूमिल करने, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ एफ आई आर के खिलाफ वैशाली नगर पुलिस थाना के पास अंबेडकर चौक में धरना दिया गया। धरना में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंदर साहू, मंडल अध्यक्ष गुरजीत सिंघ सोखी, जिला मंत्री रामानंद मौर्या, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पूनम शुक्ला, जिला कार्यकारणी सदस्य विनीत बाजपेयी व संतोष वर्मा शामिल हुए। शाम 5 बजे के बाद थाना पहुंचकर गिरफ्तारी दी। जिसमें श्रीविश्राम साहू , रवि वर्मा, कमलेश बघेल, रुपेश साव , हेमंत हरिनखेड़े , के.शिवलिंगम अभय शुक्ला , गोकुलेश तिवारी, प्रवीण सोनी भी शामिल हुए।
इसी तरह से सुपेला मंडल, खुर्सीपार मंडल, पश्चिम मंडल, दक्षिण मंडल केम्प मंडल के कार्यकर्ताओं ने भी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर संबंधित थाना क्षेत्र में गिरफ्तारी दी।